पेट्रोल पंप लूटने की योजना बनाते हुए 04 शातिर बदमाश, लूट की घटना को अंजाम देने के पूर्व ही, पुलिस थाना खजराना की गिरफ्त में।
▪️ आरोपियों के कब्जे से देशी पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस, चाकू व लोहे की राड बरामद। ▪️ आरोपीगण है क्षेत्र के सूचीबद्ध बदमाश, जिनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं के कई प्रकरण हैं पूर्व से पंजीबद्ध।
▪️ आरोपियों के कब्जे से देशी पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस, चाकू व लोहे की राड बरामद।
▪️ आरोपीगण है क्षेत्र के सूचीबद्ध बदमाश, जिनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं के कई प्रकरण हैं पूर्व से पंजीबद्ध।
पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री मनीष कपूरिया द्वारा शहर में लूट/डकैती की वारदातों पर अंकुश लगाने एवं इनमे लिप्त आरोपियों की पतारसी कर धरपकड़ करने एवं इनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देशो के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर पूर्व श्री आशुतोष बागरी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इंदौर पूर्व जोन 02 श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन ने नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग खजराना श्री जयंत राठौर के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए थाना खजराना पुलिस टीम द्वारा पेट्रोल पंप लूट की योजना बनाते हुए 04 सूचीबद्ध बदमाशों को लूट को अंजाम देने के पूर्व ही गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
पुलिस थाना खजराना पुलिस टीम को दिनांक 11-12 नवंबर 2021 रात्रि में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की शहीद पेट्रोल पंप के समीप निर्माणाधीन दस्तूर गार्डन के समीप कुछ लोग पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे हैं। मुखबिर सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए विधिवत घेराबंदी कर आरोपी 1.आरिफ उज्जैनी पिता अब्दुल हमीद उम्र 31 साल निवासी 106 हीना कॉलोनी खजराना इंदौर 2.तौफीक पिता मोहम्मद साबिर उम्र 24 साल निवासी कोहिनूर कॉलोनी आजाद नगर इंदौर 3.शेख शाकिर पिता शेख खलील उम्र 34 साल निवासी ममता कॉलोनी खजराना इंदौर 4.बाबर पिता दिलावर उम्र 30 साल निवासी गांधीग्राम संजीव नगर खजराना इंदौर को गिरफ्त में लिया गया। तथा बदमाशों से एक देसी पिस्टल दो जिंदा कारतूस चाकू व लोहे की रॉड विधिवत जप्त की गई। बदमाशों ने पूछताछ पर बताया कि उनके साथ शादाब उर्फ लंगड़ा निवासी खजराना व इसरार उर्फ गब्बा निवासी खजराना इंदौर थे, जो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस द्वारा फरार बदमाशों की सरगर्मी से तलाश जारी है।
सभी बदमाश थाना खजराना के सूचीबद्ध बदमाश है, जिनके विरुद्ध विभिन्न धाराओ के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है। आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरुद्ध धारा 399,402 ipc व 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खजराना श्री दिनेश वर्मा, उप निरीक्षक चैन सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक लोकेंद्र सिंह, आरक्षक शशांक चौधरी, आरक्षक पंकज मीणा, आरक्षक 3425 लोकेंद्र व आरक्षक उत्तम सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले