कलेक्टर श्री सिंह ने ली जिले के सभी शासकीय-अशासकीय महाविद्यालय एवं विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक
30 नवंबर तक इंदौर शहर में शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को कोविड वैक्सीन का सेकंड डोज लगाने का लिया गया संकल्प 18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों एवं उनके घर के सदस्यों को सेकंड डोज लगाने के लिए करें प्रेरित - कलेक्टर श्री सिंह इंदौर जिले में कल से शुरू हो रहे टीकाकरण महाअभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है।
30 नवंबर तक इंदौर शहर में शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को कोविड वैक्सीन का सेकंड डोज लगाने का लिया गया संकल्प
18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों एवं उनके घर के सदस्यों को सेकंड डोज लगाने के लिए करें प्रेरित – कलेक्टर श्री सिंह
इंदौर जिले में कल से शुरू हो रहे टीकाकरण महाअभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है। कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा 30 नवंबर तक शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को कोरोना वैक्सीन का सेकंड डोज लगाने का संकल्प लिया गया है। इस तारतम्य में आज कलेक्टर श्री मनीष सिंह की अध्यक्षता में डीएवीवी के ऑडिटोरियम में तीन चरणों में बैठक आयोजित की गई, जिसमे समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय, हायर सेकेण्डरी स्कूल, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा हाई स्कूल के प्राचार्य शामिल हुए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अभय बेडेकर सहित स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने जिले के सभी महाविद्यालय के प्राचार्यों को निर्देश दिए कि वे उनके महाविद्यालय में कार्यरत स्टाफ तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थी एवं उनके परिवार के सभी सदस्य को कोरोना का दूसरा डोज लगाने के लिए प्रेरित एवं जागरूक करें। इसके लिए कॉलेज में नोडल टीचर नियुक्त किए जाएं जो ये सुनिश्चित करे कि सभी ने कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवा लिया है। साथ ही उसका प्रमाण पत्र भी सभी से एकत्रित किया जाए। स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी को 18 वर्ष से कम आयु के हैं उन्हें प्रेरित किया जाए की वे अपने घर के सदस्यों को कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने के लिए जागरूक करें। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी से अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी से हमें इस महाअभियान को सफल बनाकर कोरोना के खतरे से जिले को सुरक्षित करना है।
बच्चों ने इंदौर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने में जो भूमिका निभाई वही भूमिका अब कोरोना वैक्सीनेशन में अपेक्षित है – कलेक्टर श्री सिंह
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने कहा कि जिले के बच्चों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने में विशेष योगदान दिया था। उसी तर्ज पर बच्चों के माध्यम से हम उनके परिवार के सदस्य एवं समाज के लोगों को प्रेरित करने का प्रयास कर सकते हैं। इस प्रयास में शिक्षा विभाग की महती भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को आयोजित किए जाने वाले बाल दिवस पर सभी स्कूलों में कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता हेतु एक प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी जिसमें विजेता विद्यार्थियों को जिला प्रशासन की ओर से पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसी तरह एनसीसी एवं रेड क्रॉस के स्काउट एंड गाइड के बच्चों के माध्यम से भी शहर के विभिन्न कॉलोनी एवं मोहल्लों में जागरूकता अभियान भी चलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के सभी प्राचार्य एवं शिक्षकों की नैतिक एवं मानवीय जिम्मेदारी है कि वे जिले में शत-प्रतिशत कोरोना वैक्सीनेशन कराने में अपनी सहभागिता निभाएं।
अपर कलेक्टर श्री अभय बेडेकर ने कहा कि इंदौर जिले में शत-प्रतिशत कोरोना वैक्सीनेशन कराने के लक्ष्य की पूर्ति में शिक्षा विभाग की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। स्कूल में पढ़ रहे बच्चे अपने परिवार एवं समाज के लोगों को कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने के लिए बेहतर तरीके से प्रेरित कर सकते हैं। उन्होंने सभी महाविद्यालय एवं विद्यालय के प्राचार्य से अनुरोध किया कि वे विद्यार्थियों को जागरूक करें और कोरोना वैक्सीनेशन के महत्व के बारे में समझाएं। हम सभी का सामूहिक संकल्प ही इंदौर का कोरोना की तीसरी लहर से बचाव कर सकता है।
बैठक में सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय एवं विद्यालय के प्राचार्यों ने संकल्प लिया कि वे इंदौर को कोरोना वैक्सीन के शत-प्रतिशत सेकंड डोज लगवाने के लक्ष्य में पूर्ण सहभागिता निभायेंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले