मनी प्लांट घर में लगाया है तो ना करें ये गलतियां, हो सकता है बड़ा नुकसान
वास्तुशास्त्र (Vaastu Shaastra) में घर की सुख-समृद्धि के लिए लोग पेड़-पोधों का खास महत्व माना गया है. खासतौर से आर्थिक स्थिति (economic condition) के लिए मनी प्लांट घर में होना बहुत अच्छा माना जाता है.
वास्तुशास्त्र (Vaastu Shaastra) में घर की सुख-समृद्धि के लिए लोग पेड़-पोधों का खास महत्व माना गया है. खासतौर से आर्थिक स्थिति (economic condition) के लिए मनी प्लांट घर में होना बहुत अच्छा माना जाता है. माना जाता है कि घर में सही तरीके से मनी प्लांट (Money plant) लगाने से घर में पैसों का आगमन बना रहता है. वास्तु (Vaastu) के अनुसार, मनी प्लांट (Vastu Tips to Place Money Plant) का लाभ लेने के लिए कुछ खास बातों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है.
दिशा का रखें ध्यान
मनी प्लांट को कभी भी पूर्व-पश्चिम दिशा में नहीं रखना चाहिए क्योंकि इससे घर में परेशानी आती है. वास्तुशास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को हमेशा घर के दक्षिण-पूर्वी कोने में रखना चाहिए. मनी प्लांट की ये दिशा (Money plant direction at home) समृद्धि को आकर्षित करती है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने में मदद करती है. वहीं उत्तर प्रवेश द्वार पर अपने मनी प्लांट रखने से आय के नए स्रोत बनते हैं और करियर में सफलता मिलती है.
मनी प्लांट को सूखने ना दें
सूखा और मुरझाया हुआ मनी प्लांट घर में दुर्भाग्य लेकर आता है. इसका असर आर्थिक स्थिति पर भी पड़ता है. इसके पत्ते कभी भी सूखने और मुरझाने नहीं चाहिए. इसके लिए इन्हें समय-समय पर पानी देते रहें. मनी प्लांट के पत्ते फर्श को नहीं छूने चाहिए. सूख जाने पर पत्तियों और तनों को काटकर निकाल देना चाहिए. इनकी पत्तियां काटते समय ध्यान रखें कि ये काम आप खुद करें ना कि किसी दोस्त या पड़ोसी से कराएं. ऐसा करने से आपका धन उस व्यक्ति के पास जाने लगता है.
घर के अंदर लगाएं मनी प्लांट
मनी प्लांट को अगर घर के अंदर लगाया जाए तो ये अच्छी तरह से बढ़ता है. इसे सीधी धूप से दूर रखें और किसी गमले या कांच की बोतल में लगाएं. हरे रंग के गमले या नीले रंग की बोतल में लगाए गए मनी प्लांट धन को आकर्षित करते हैं. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.
लाल रंग से रखें दूर
मनी प्लांट को किसी भी लाल रंग की सतह और लाल रंग की चीजों से दूर रखना चाहिए. जैसे कि इसे लाल वॉशिंग मशीन, कूड़ेदान और मिक्सर-ग्राइंडर जैसी चीजों से दूर रखें. माना जाता है कि लाल रंग की वस्तुओं के पास मनी प्लांट रखने से इसका असर उल्टा होने लगता है और घर में धन का अभाव हो जाता है.
रंग और आकार पर दें ध्यान
मनी प्लांट को धन का प्रतीक माना जाता है इसलिए इसे लगाते समय रंग का खास ख्याल रखें. मनी प्लांट का रंग जितना हरा होगा, आपकी आर्थिक स्थिति उतनी बेहतर होगी. मनी प्लांट खरीदते समय ध्यान रखें कि इसके पत्ते दिल के आकार के ही हों. ऐसे मनी प्लांट धन, समृद्धि को आकर्षित करते हैं और सेहत पर भी इनका सकारात्मक असर पड़ता है.
बड़े पॉट में लगाएं मनी प्लांट
फूलदान या गमले में मनी प्लांट लगाते (Money plant pot ideas) समय ध्यान रखें कि ये साइज में बड़ा हो. ऐसा इसलिए जरूरी होता है क्योंकि मनी प्लांट अलग-अलग दिशाओं में बेतरतीब ढंग से बढ़ते हैं.
ज्यादा खाद ना डालें
सर्दियों के मौसम में मनी प्लांट में खाद नहीं डालना चाहिए. वहीं गर्मियों में आप इसमें कभी-कभी लिक्विड नाइट्रेट वाला खाद डाल सकते हैं. मनी प्लांट के लिए घर पर बने खाद (Money plant fertilizer at home) का ही इस्तेमाल करें. हर दो दिन पर इस पर पानी के छींटे डालते रहें. मनी प्लांट में हमेशा फिल्टर्ड पानी दें और कोशिश करें कि इसमें फ्लोराइडयुक्त या क्लोरीनयुक्त पानी ना जाए. इसमें बहुत ज्यादा पानी ना डालें वरना मनी प्लांट की पत्तियां पीली हो जाएंगी.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले