इंदौर के शुभम पैलेस में सातवीं क्लास की 12 वर्ष की बच्ची की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल भिजवा दिया
मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है जहां जांच अधिकारी ने रविवार सुबह बताया कि शुभम पैलेस में रहने वाली परी उर्फ अक्षरा कि अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उसे तत्काल एम वाय अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर कुछ समझ पाते इससे पहले ही परी ने अपना दम तोड़ दिया पुलिस ने परी की संदिग्ध मौत मान कर शव को पीएम रूम भिजवाया है वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस वैधानिक कार्यवाही करेगी ।
