केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने इंदौर में कहा महाराष्ट्र की कमान मुझे सौप दी जाए ?
पंजाब में भाजपा को मजबूत कर रहे और यूपी में मांग रहे हिस्सेदारी केंद्र की हर सरकार में सहयोगी की भूमिका निभाने वाले आरपीआई लीडर रामदास आठवले फिलहाल एनडीए के सहयोगी है और इसी सहयोग की बदोलत वे केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय की कमान संभाले हुए है।
केंद्र की हर सरकार में सहयोगी की भूमिका निभाने वाले आरपीआई लीडर रामदास आठवले फिलहाल एनडीए के सहयोगी है और इसी सहयोग की बदोलत वे केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय की कमान संभाले हुए है। महाराष्ट्र से बाहर अपनी पार्टी का वजूद बनाने की जुगत भिड़ा रहे आठवले इन दिनों एक अलग सियासत चल रहे है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री आठवले इंदौर प्रवास पर थे। इस दौरान इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस से मीलिए कार्यक्रम में उन्होंने मीडिया से हर विषय पर खुल कर बात की। इस चर्चा में आठवले की सियासी परिपक्वता साफ नजर आ गई। पंजाब में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के प्रयास कर रहे आठवले यूपी में भाजपा से हिस्सेदारी मांग रहे है। भाजपा के दूत के रूप में वे पंजाब में सक्रिय है और पूरजोर कोशिश में है कि निवृत्तमान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में शामिल हो जाए। दुसरी तरफ यूपी चुनाव पर भी उनकी नजर है। अगले माह रिपब्लिकन पार्टी के बैनर तले लखनऊ में दलित सम्मेलन और एक बड़ी रैली होने वाली है। एक लाख से ज्यादा लोगों का जमावड़ा कर वे अपना वजूद दिखाना चाह रहे है। कारण भाजपा से कुछ सीटों पर हिस्सेदारी लेना है। बहरहाल दो राज्यों में आठवले के प्रयास कितने सफल होंगे यह समय बताएंगा।
कैप्टन का सम्मान भाजपा में ही है
केंद्रीय मंत्री आठवले ने कहा कि कांग्रेस पंजाब और राजस्थान में टूट के कगार पर है। देश के अन्य राज्यों में भी वो धीरे धीरे खत्म होती जा रही है। पंजाब में कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया। उन्होंने बताया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह से चर्चा कर भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है। वे बोले की मेरा मानना है कि अपमानित होने से बेहतर है कि वो अच्छा विकल्प चुने। भाजपा में ही उनका सम्मान बना रहेंगा। राजस्थान के संबंध में आठवले ने कहा कि सचिन पायलट को अपना दल बना लेना चाहिए ताकि भाजपा के सहयोग से वो राजस्थान की सत्ता प्राप्त कर सके।
बसपा को रोकने के लिए जरूरी है आरपीआई
आठवले ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी का यूपी में पहले से वजूद है। चौधरी चरणसिंह की सरकार में भी आरपीआई हिस्सेदार थी। बसपा के प्रभाव को रोकने के लिए भाजपा को चाहिए कि आरपीआई को सहयोग करे। उन्होंने बताया कि अगले माह यूपी में एक बड़ा दलित सम्मेलन और रैली आयोजित की जा रही है। लखनऊ में होने वाली इस रैली का मकसद पार्टी की ताकत दिखाना है।
मध्यप्रदेश मेरा लाड़ला प्रदेश
केंद्रीय मंत्री आठवले ने मध्यप्रदेश का अपना लाड़ला प्रदेश बताया। उन्होंने दलित आदिवासियों खास कर महिला अत्याचार पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का सपना था कि सभी जाति समाजों में समरसता हो। देवास जिले में पांच लोगों का हत्या कर दफनाने की घटना चिंता जनक है। प्रदेश में दलित आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे है तो इस संबंध में वे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से भी चर्चा करेंगे।
महाराष्ट्र की कमान मुझे सौप दी जाए
भाजपा शिवसेना के बीच संबंधों में आई खटास पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में इसी कारण भाजपा की सरकार नहीं बनी है। मेरी कोशिश थी कि दोनों दलों के बीच समझोता हो जाए। आधा आधा कार्यकाल बांटने का सुझाव भी दिया था। फिर चुटकी लेते हुए आठवले ने कहा कि मेरा सुझाव समझ नहीं आ रहा हो तो दोनों पार्टी मुझे समर्थन देकर सीएम बना दे।

यह भी बोले केंद्रीय मंत्री आठवले
- जातिगत जनगणना नहीं होना चाहिए, इससे जातिवाद को बढ़ावा मिलेगा
- आरक्षण में घुमन्तु जाति के लिए अलग से प्रावधान करने की जरूरत है
- गरीब सवर्णो के आरक्षण के पक्ष में रहा हूं , मोदी जी ने इसे मान्य कर अच्छा काम किया
- महाराष्ट्र में क्षत्रिय मराठा समाज को भी आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए
- मध्यप्रदेश में मिहिर राजा के नाम पर विवाद क्यों? राजा तो सबका होता है
- महंगाई पर केंद्र सरकार गंभीर है थोड़ी मदद राज्य सरकारों को भी करना चाहिए
- किसान आंदोलन लोकतंत्र का अधिकार, पर इस आंदोलन में पूरे देश के किसान नहीं है

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले