विसर्जन मामले का वीडियो वायरल होने के बाद जागा निगम ,निगमकर्मियों के खिलाफ निगम ने ही करवाई एफआईआर
इंदौर की जवाहर टेकरी पर पीओपी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन मामले का वीडियो वायरल होने के बाद आखिरकार 15 साल बाद निगम प्रशासन कुंभकर्णी नींद से जागा है।
इंदौर की जवाहर टेकरी पर पीओपी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन मामले का वीडियो वायरल होने के बाद आखिरकार 15 साल बाद निगम प्रशासन कुंभकर्णी नींद से जागा है। दरअसल, वायरल वीडियो में लोगो की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले 7 मस्टरकर्मियों, 2 जिम्मेदार सुपरवाइजर की सेवा समाप्त कर एफआईआर भी दर्ज कराई है। वही निगम के झोनल अधिकारी का निलंबन भी किया गया है।
दरअसल, इंदौर में वर्षो से आस्था पर इसी तरह से निगमकर्मियों द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है। वही लापरवाही का आलम ये है कि हर वर्ष निगम के कर्मचारी इसी तरह से लापरवाही करते आ रहे है लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और कांग्रेस द्वारा आस्था पर कुठाराघात को लेकर जताए जा रहे विरोध का ही असर है कि खुद नगर निगम प्रशासन को अपने ही कर्मचारियों और अधिकारियों पर एफआईआर तक दर्ज कराने पर मजबूर होना पड़ा है।
बता दे कि जवाहर टेकरी पर झोंन 13, 15 और 16 के माध्यम से गणेश प्रतिमाएं एकत्रित कर उनके विसर्जन की व्यवस्था की गई थी। जहां शहर वासियों ने मिट्टी के गणेश तो पर्यावरण हितैषी कुंड में विसर्जित कर दिए गए थे लेकिन पीओपी की प्रतिमाएं ट्रकों में भरकर जवाहर टेकरी ले जाकर विसर्जित होना थी और जब विसर्जन की तस्वीरें सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया क्योंकि निगम प्रशासन ने पूरे विधि विधान के साथ गणपति विसर्जन का वादा लोगो से किया था लेकिन मौके पर बप्पा के विसर्जन के बजाय उनकी प्रतिमाओं को बुरी तरह से फेंककर नष्ट किया जा रहा था। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद निगम प्रशासन हरकत में आया। जिसके झोंन क्रमांक 13 के झोनल अधिकारी ब्रजमोहन भगोरिया का निलंबन किया गया। वही विसर्जन मामले से सीधे जुड़े सुपरवाइजर चंद्रशेखर यादव और अविनाश वानखेडे, कार्यक्रम अधिकारी शैलेष पाटौदी की भी सेवा समाप्ति के आदेश जारी कर दिए गए। निगम की कार्रवाई में 7 मस्टरकर्मियों सहित कुल 10 लोगो पर गाज गिरी है।
वही निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि नगर निगम ने 2 सुपर वाइजर सहित कुल 9 कर्मचारियों के खिलाफ चंदननगर थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई है। दरअसल, आस्था को जिस ढंग से अपमानित नगर निगम कर्मचारियों द्वारा किया गया है उससे ये साफ हो रहा है निगम कर्मचारियों और अधिकारियों के सीने में दिल नही है। बता दे कि वीडियो सामने आने पर कांग्रेस ने सरकार औरनगर निगम पर कई सवाल उठाए थे वहीं सांसद शंकर लालवानी ने कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर को दोषी कर्मचारियों खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने की बात की थी।
हालांकि, बता दे कि ये पहला मौका नही है जब इस तरह से गणेश विसर्जन किया गया इसके पहले भी ऐसा होता आया है लेकिन निगम प्रशासन की नींद अब खुली है। वही जेहन में वो तस्वीरे भी सामने आ रही है जिसने देश के सबसे स्वच्छ शहर के वृद्धजनों को ट्रक में भरकर बाहर जाने के लिए एक तरह से फेंका गया था हालांकि, निगम आयुक्त प्रतिभा पाल उस मामले को ताजा मामले से जोड़ने से बचती नजर आ रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले