इंदौर जिले में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर ऑक्सीजन की रहेगी पर्याप्त उपलब्धता
ऑक्सीजन प्लांट लगाने के कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिये समिति ने किया अस्पतालों का भ्रमणअगले माह तक सभी 41 ऑक्सीजन प्लांट हो जायेंगे शुरू आशंकित कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर ऑक्सीजन उत्पादन के क्षेत्र में इंदौर जिला आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

- ऑक्सीजन प्लांट लगाने के कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिये समिति ने किया अस्पतालों का भ्रमण
- अगले माह तक सभी 41 ऑक्सीजन प्लांट हो जायेंगे शुरू
आशंकित कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर ऑक्सीजन उत्पादन के क्षेत्र में इंदौर जिला आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिले में 41 अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य तेजी से जारी है। इसमें से 15 अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य पूरा हो गया है। शेष अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य अगले माह तक पूरा हो जायेगा। सभी 41 ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो जाने से जिले में मरीजों के लिये पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध रहेगा।
यह जानकारी आज यहां अस्पतालों में लगाये जा रहे ऑक्सीजन प्लांट की प्रगति की समीक्षा के लिये गठित समिति के निरीक्षण के दौरान दी गई। आज समिति के अध्यक्ष श्री मधु वर्मा, सदस्य डॉ. निशांत खरे, समिति के सदस्य सचिव तथा अपर कलेक्टर डॉ. अभय बेड़ेकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. सैत्या ने विभिन्न अस्पतालों का भ्रमण कर ऑक्सीजन प्लांट लगाने की कार्य की मौका मुआयना कर समीक्षा की। ज्ञात रहे है कि कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के कार्य को द्रुतगति तथा गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के लिये समिति का गठन किया है। समिति ने अपने भ्रमण की शुरूआत एमटीएच अस्पताल से की। इस अवसर पर बताया गया कि यहां ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य पूरा हो गया है। इसके बाद समिति ने एसएनजी, एसएमएस सिनर्जी तथा इंडेक्स अस्पताल पहुंचकर ऑक्सीजन प्लांट लगाने के कार्य की समीक्षा की। इस अवसर पर बताया गया कि एसएनजी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो गया है। इसी तरह एसएमएस सिनर्जी अस्पताल के भ्रमण के दौरान बताया गया कि यहां भी प्लांट स्थापित हो गया है, प्लांट लगने से मरीजों के लिये पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध रहेगा। इंडेक्स अस्पताल के भ्रमण के दौरान बताया गया कि यहां प्लांट लगाने का कार्य पूरा हो गया है।
इस अवसर पर बताया गया कि इंदौर जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य तेज गति से चल रहा है। जिले में 52 करोड़ रूपये की लागत से 41 ऑक्सीजन प्लांट लगाये जा रहे हैं। इनमें से 15 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो गये हैं। शेष 26 ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना का कार्य आगामी 15 अगस्त तक पूरा हो जायेगा। समिति के अध्यक्ष श्री मधु वर्मा ने निर्देश दिये कि सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य हरहाल में उक्त अवधि तक पूरा कर लिया जाये। उन्होंने बताया कि सभी प्लांट शुरू हो जाने से जिले में पर्याप्त ऑक्सीजन की उपलब्धता रहेगी। जरूरत पड़ने पर निजी क्षेत्र के अनेक उद्योगिक संस्थानों से भी पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलेगी। जिले में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले