
फ्लाइंग फीट मर्शियल आर्ट्स की फाउंडर और कोच सेंसई मुस्कान चौहान ने बताया की अकादमी के तत्वाधान मे आयोजित बेल्ट सेरेमनी मे 11 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
बेल्ट परीक्षा इंदौर कराते एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी सेंसई विनय यादव द्वारा ली गई ।
इस वर्ष जिला के 2 खिलाड़ि अविरल अग्रवाल और अंश पिल्लाई ने कई वर्ष के कठिन परिश्रम के बाद ब्लैक बेल्ट की परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्हें कराते की परंपरा के अनुसार ब्लैक बेल्ट और सर्टिफिकेट से नवज़ा गया।
साथ ही कलर बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले खिलाड़ियों
ध्रुव माहेश्वरी – ब्राउन -2 बेल्ट, सानवी माहेश्वरी – ब्राउन -3 बेल्ट,
सुहान माहेश्वरी – पर्पल ब्लू बेल्ट, मेहेर मेस्सेंड – ऑरेंज बेल्ट, वनिआ मेस्सेंड – ऑरेंज बेल्ट, रिधम अरोरा – ऑरेंज बेल्ट , रनव अरोरा – येल्लोव बेल्ट, निशिका जैन – येल्लोव बेल्ट, अमन दशपुतरे – येल्लोव बेल्ट. को सर्टिफिकेट प्रदान किये गए।
एकेडमी के खिलाड़ियों की शानदार सफलता पर मध्य प्रदेश कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष और मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य चंदू राव शिंदे, महासचिव श्रीमती प्रिया रतन गंभीर, सेंसाई विनय यादव, सेंसाई अजय शुक्ला आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी है और शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।
