देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 20 बार पढ़ी गई

वरिष्ठ पत्रकार व इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी का राजबाड़ा 2 रेसीडेंसी नाम से मशहूर इस हफ्ते का नया कालम प्रदेश की राजनीति की खास खबरों के साथ

राजवाड़ा टू रेसीडेंसी अरविंद तिवारी बात यहां से शुरू करते हैं • मंत्रिमंडल के माइक 2 यानी गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा इंदौर के प्रभारी भी है उन्हें प्रभारी बनाए जाने की घोषणा के बाद माइक वन यानी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक इंदौर दौरा भी हो चुका है।

Abhishek Raghuvanshi7 जुलाई 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अरविंद तिवारी

बात यहां से शुरू करते हैं

 • मंत्रिमंडल के माइक 2 यानी गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा इंदौर के प्रभारी भी है उन्हें प्रभारी बनाए जाने की घोषणा के बाद माइक वन यानी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक इंदौर दौरा भी हो चुका है। ‌ इस दौरे में प्रभारी मंत्री की गैरमौजूदगी पार्टी के नेताओं के साथ ही आम लोगों के बीच भी चर्चा का विषय है। ‌ इसे लेकर दो तरह की बातें हो रही है। कुछ लोग कह रहे हैं कि उन्हें बुलाया ही नहीं गया तो कुछ का कहना है कि उन्होंने आना जरूरी नहीं समझा। दोनों नेताओं के बीच पिछले 15 महीनों में बनते बिगड़ते रिश्तो की जो कहानी सामने आ रही है उससे जोड़कर देखें तो यही कहा जा सकता है कि वे मानने को तैयार नहीं है और इनकी समझाने में कोई रुचि नहीं है।

 • मालवा के 7 जिलों के दौरे पर निकले ज्योतिरादित्य सिंधिया को इन जिलों के भाजपा नेताओं ने जिस तरह हाथों हाथ लिया उससे यह तो साबित हो ही गया की सिंधिया को लेकर भाजपा में एक अलग नजरिया है। भविष्य की बड़ी संभावना के मद्देनजर हर कोई उनसे अपने तार जोड़ कर रखना चाहता है। इस दौरे में उनकी शार्पनेस सहजता और अपनत्व भरे भाव की भी बड़ी चर्चा रही। सिंधिया ने भी सब को साधने में कोई कसर बाकी नहीं रखी और जिससे भी मिलने गए वह यह तो कहा ही बैठा की भैया दम तो है। उनके खास सिपहसालार तुलसी सिलावट ने जिस तरह पीछे रहकर भाजपा के दिग्गजों को आगे रखा और जिस गर्मजोशी वाले अंदाज में सिंधिया इनसे मिले उससे यह तो स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस की तरह भाजपा में भी ग्वालियर चंबल के बाद मालवा निमाड़ ही सिंधिया का पसंदीदा क्षेत्र रहेगा।

 • यह मानने में तो कोई दिक्कत ही नहीं है कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के सबसे पसंदीदा नेता आज भी दिग्विजय सिंह ही है। 1990 से उनका जोश संपर्क मैदानी लोगों से रहा है उसका फायदा उन्हें आज भी मिलता है। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो कांग्रेस के साथ ही बूथ लेवल तक दिग्विजय का अपना एक अलग नेटवर्क है। यही कारण है कि कौन कहां कितना वजन दार है इसका आकलन वह पार्टी के दूसरे नेताओं की तुलना में ज्यादा आसानी से कर लेते हैं। झाबुआ अलीराजपुर के उनके दौरे को कुछ इसी तरह देखा जा रहा है निकट भविष्य में जोबट में उपचुनाव होना है। अब जब दिग्विजय इन जिलों के अपने दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से रूबरू हुए तो जोबट को लेकर किस की क्या राय है और कौन सबसे बेहतर उम्मीदवार हो सकता है यह परिदृश्य तो निश्चित तौर पर सामने आया ही होगा‌।

 •  देवी अहिल्या और लालबाग को लेकर सुमित्रा महाजन का जो समर्पण भाव है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। इन दोनों पर ज्यादा से ज्यादा काम है इसके लिए ताई हमेशा मुखर रहती है। मध्य प्रदेश सरकार इंदौर में देवी अहिल्या का बड़ा और भव्य स्मारक रामपुर कोठी यानी पुराने आरटीओ ऑफिस पर बनाने जा रही है। इसी तरह लालबाग को और व्यवस्थित आकार देने का काम भी शुरू होने वाला है। सरकार के इन फैसलों की जानकारी देने खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पिछली इंदौर यात्रा के दौरान सुमित्रा महाजन के पास पहुंचे और उनसे यह भी कहा कि इन दोनों विषयों पर आपका बहुत गहन अध्ययन है आप इसमें हमारा मार्गदर्शन भी करें। मुख्यमंत्री का संकेत साफ था की जैसा ताई चाहेंगी वैसा ही होगा। ‌

 • उनके इस अंदाज पर कोई कुछ भी कहे लेकिन मैदान में बिजली मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की उपस्थिति का असर तो देखने को मिलने लगा है। यह भी स्पष्ट हो गया है कि यदि मंत्री मैदान में रहेंगे तो व्यवस्था हेतु सुधरेंगीं। मंत्री की सख्ती और सक्रियता का असर यह हुआ है कि अब बिजली कंपनियों के अफसर और मैदानी अमला, चाहे मेंटेनेंस का मामला हो चाहे मनमाने बिजली बिलों का या फिर नए कनेक्शनों का, बेहद सतर्क हो गए हैं और शिकायत मिलते ही निराकरण में लग जाते हैं। मंत्री जी का फार्मूला अच्छा है की अपन मैदान में उतरेंगे तो अमला मुश्किल रहेगा, जनता खुश रहेगी तो सरकार की छवि तो सुधर ही जाएगी।

 • कांग्रेस के दो नेता मीडिया महासचिव केके मिश्रा और मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा जिस अंदाज में मुख्यमंत्री, सरकार और भाजपा पर बरसते हैं उसकी इन दिनों भाजपा में भी बड़ी चर्चा है। यह दोनों नेता सरकार या संगठन की घेराबंदी का कोई मौका हाथ से नहीं निकलने देते हैं। इनके बयान और ट्वीट त्वरित और बेहद आक्रमक रहते हैं। चर्चा तो यह भी है कि नेताओं की लंबी फौज और संसाधनों की कोई कमी ना होने के बावजूद आखिर गिने चुने भाजपा नेता ही क्यों सरकार की तरफ से हमले बोलते हैं या बचाव के लिए सामने आते हैं। पार्टी महासचिव और मध्य प्रदेश के प्रभारी मुरलीधर राव की मौजूदगी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस मामले में अपनी पीड़ा का इजहार भी कर चुके हैं।

 • मध्यप्रदेश में फिर तबादला महोत्सव शुरू हो गए हैं। इकबाल राज में किससे कहा मौका मिलेगा यह तो कोई कहने की स्थिति में ही नहीं है। चर्चा का विषय तो यह है कि मंत्रियों की चलेगी या नौकरशाही ही हावी रहेगी। इसका एक बड़ा कारण पूरे सिस्टम में भयंकर संवादहीनता को माना जा रहा है। इसका असर मंत्रालय से लेकर जिलों तक देखा जा रहा है ‌ आश्चर्य तो इस बात पर हो रहा है आखिर इस संवादहीनता को तोड़ने के लिए सत्ता के शीर्ष से कोई पहल क्यों नहीं हो रही है। ‌ कैबिनेट की बैठकों में मंत्रियों और आला अफसरों के बीच होने वाली झड़प हो गई इसी संवाद हीनता का नतीजा माना जा रहा है। मंत्रालय के गलियारों में चर्चा की अबोलेपन के कारण उपजी भड़ास आखिर कहीं तो निकलेगी। ‌ ‌

 • प्रदेश के 4 संभाग में और एक दर्जन से ज्यादा जिलों में कमिश्नर और कलेक्टर बदले जाने की चर्चा के बीच मंत्रालय के कई विभागों में बड़े बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। नीतेश व्यास के प्रतिनियुक्ति पर चुनाव आयोग में जाने के बाद नगरीय प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण महकमे में मनीष सिंह ही प्रमुख सचिव के रूप में बरकरार रहेंगे या किसी और को मौका मिलेगा इस पर सबकी नजरें है। संजय दुबे और संजय शुक्ला की अदला बदली हो सकती है। सुखबीर सिंह, देवेंद्र पाल आहूजा,विवेक पोरवाल, श्रीमंत शुक्ला और निशांत वरवड़े नई भूमिका में दिख सकते हैं। ग्वालियर और जबलपुर के कलेक्टर बदले जाना भी तय सा है।

चलते चलते

चंबल जोन के आईजी का पद खाली हो गया है और योगेश देशमुख उज्जैन के एडीजी पद पर रहने के इच्छुक नहीं है। इनके अलावा शहडोल में भी नया आईजी की पदस्थापना होना है। 10 से ज्यादा जिलों में एसपी बदले जाना है। कुछ एसपी तो हालात के मद्देनजर खुद जिलों से हटना चाहते हैं। ‌दावेदारों ने जमावट शुरू कर दी है। देखते हैं किसे कहां मौका मिलता है।

पुछल्ला

सत्ता में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वजन का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले दिनों कुछ विधायक एक एसपी के तबादले को लेकर मुख्यमंत्री से मिले। मुख्यमंत्री ने उनकी बात को सुना और उनके जाने के बाद उस जिले से संबद्ध संघ के विभाग प्रचारक को फोन करके हकीकत जानने की कोशिश की।

अब बात मीडिया की

 • दैनिक भास्कर के डिजिटल डिवीजन को अलविदा कह चुके वरिष्ठ पत्रकार विभाग साने जल्दी ही देश के किसी बड़े डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। उनका नया दायित्व बहुत चौंकाने वाला हो सकता है।‌

 • राजनीति और नौकरशाही से जुड़े मामलों में मजबूत पकड़ रखने वाले भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार नितेंद्र शर्मा अब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अहम भूमिका में दिखाई देंगे। नितेंद्र ने फ्री प्रेस को अलविदा कहने का निर्णय ले लिया है और वे जल्दी ही न्यूज़ स्टेट मैं दिखेंगे ।

 • इंदौर के सांध्य दैनिक खुलासा फर्स्ट के प्रकाशन का एक साल पूरा हो गया है। इस अखबार ने इंदौर में कम समय में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अखबार को अपने तीखे तेवर और अलग अंदाज के लिए जाना जाता है। इसका श्रेय अखबार के संपादक अंकुर जायसवाल और उनकी पूरी टीम को जाता है।

 • पंकज मुकाती के अखबार पॉलिटिक्स वाला के पिछले 2 अंक जबरदस्त चर्चा में रहे हैं। दिल्ली और भोपाल में इन्हें हाथों हाथ लिया गया। देश की राजनीति पर बखूबी लिखने वाले कई दिग्गजों की कलम इस अखबार में नियमित तौर पर चलने लगी है।

 • इंदौर मैं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के दो बड़े नाम ललित शर्मा और रोहित मिश्रा अब साधना न्यूज़ मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ से जुड़ गए हैं। ‌ यह अभी तक डिजीआना न्यूज़ में सेवाएं दे रहे थे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑