संभागायुक्त की अध्यक्षता में आज कमिश्नर कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रोजेक्ट की समीक्षा की गई , इंदौर में अब तेज़ी से आगे बढ़ेगा मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट
इंदौर में मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट अब तेज़ी से आगे बढ़ेगा। संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज कमिश्नर कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रोजेक्ट की समीक्षा की गई।
इंदौर में मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट अब तेज़ी से आगे बढ़ेगा। संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज कमिश्नर कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रोजेक्ट की समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर श्री मनीष सिंह, मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री गौतम सिंह, आईडीए के सीईओ श्री विवेक श्रोत्रिय सहित मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट के भोपाल से आए अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने कहा कि कोरोना और अन्य कारणों से इंदौर में यह प्रोजेक्ट पिछड़ गया है। लेकिन अब इस पर तेज़ी से कार्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट के अधिकारी प्रत्येक 15 दिनों में अपनी प्रगति से कलेक्टर इंदौर को अवगत कराएंगे। ज़मीन के अधिग्रहण सहित अन्य सभी बाधाएँ कलेक्टर के समन्वय से दूर की जाएंगी।
संभागायुक्त डॉक्टर शर्मा ने कहा कि मेट्रो ट्रेन के प्रत्येक स्टेशन से यात्रियों के आवागमन की निर्बाध सुविधाएँ होनी चाहिए। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन से बेहतर कनेक्टिविटी हो ताकि बग़ैर किसी बाधा के यात्रीगण मेट्रो ट्रेन पकड़ सकें। प्रत्येक मेट्रो स्टेशन के बाहर बस और अन्य वाहनों का प्रवेश और निर्गम की सुचारु व्यवस्था होनी चाहिए। डॉ. शर्मा ने कहा कि दिल्ली का मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट एक आदर्श है। इंदौर में भी उसी के अनुरूप प्लानिंग होनी चाहिए।
बैठक में कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने कहा कि इन्दौर में मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट का कार्यालय नियमित रूप से संचालित होना चाहिए। उन्होंने इस बात पर अप्रसन्नता जतायी कि अभी इस विषय पर ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए एक डेडिकेटेड टीम नियुक्त की जाए जो जिला प्रशासन के नियमित सम्पर्क में रहे। बैठक में मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट के अतिरिक्त संचालक (तकनीकी) श्री शोभित टंडन ने बताया कि आगामी निर्माण के लिए पाँच पैकेज में टेंडर फ्लोट करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्दी ही कंपनी को ऑपरेशनल राइट प्रदान किए जाएंगे ताकि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सके। बैठक में बताया गया कि भंवरसला में स्थित शासकीय स्कूल की शिफ्टिंग की आवश्यकता है। इस संबंध में कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने कहा कि शिफ्टिंग के साथ ही उसी स्थान पर पुनर्निर्माण के लिए योजना बनायी जाए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले