
- उत्तराखंड सरकार भी दे रही है सहयोग
कोरोना ने कई लोगों का व्यापार चौपट कर दिया है। उत्तराखंड में भी पर्यटन उद्योग पर इसका काफी असर पड़ा है। कोरोना कर्फ्यू को कुछ शर्तों के साथ बढ़ाया जा रहा है। लॉकडाउन पूरी तरह से खुलने के बाद एक बार फिर उत्तराखंड सरकार पर्यटकों को आने के लिए प्रेरित करेगी। इसमें कोटद्वार के रहने वाले रोहनदीप सिंह राज्य सरकार की मदद करेंगे।
ताड़केश्वर महादेव के पास चौड़ गांव के रहने वाले रोहनदीप सिंह ने बताया कि इस समय वे टीवी रियलिटी शो ‘100-डेज इन हेवन’ के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से उनकी शूटिंग लेट हो गई, लेकिन अब जल्द ही वह उत्तराखंड में लाइट-कैमरा-एक्शन करते दिख जाएंगे। वह इस शो के प्रोड्यूसर हैं। इसका उद्देश्य राज्य के एडवेंचरस स्पोर्टस को आसमान तक पहुंचाना है। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के समय में जम्पिंग टोमेटो प्राइवेट लिमिटेड के साथ इसको लेकर करार हुआ था।
रियलिटी शो उत्तराखंड के प्राकृतिक सुन्दर स्थानों पर फिल्माया जाएगा। रोहनदीप सिंह का कहना है कि शो में भारत के साथ ही विश्व के सबसे बड़े माउंटिनियर फीचर होंगे। उत्तराखंड सरकार भी इस शो में जुड़ी है। इसका आयडिया उनके बिजनेस पार्टनर और पर्वतारोही अवधेश भट्ट का है। उनका दावा है कि ‘100 डेज इन हेवेन’ टीवी इतिहास का सबसे बड़ा माउंटेन एडवेंचर बेस्ड शो होगा। ओटीटी के लिए भी दो बड़ी वेब सीरिज पर काम चल रहा है। कास्टिंग शुरू हो गई है। इसके लिए उनका जी नेटवर्क के साथ अनुबंध हुआ है।
रोहनदीप की वितरण कंपनी का नाम ‘जम्पिंग टोमैटो प्राइवेट लिमिटेड’ है। वह खाप, बम्बू, लिसेन अमाया, राजधानी एक्सप्रेस, शॉर्टकट रोमियो, व्हाट द फिश, टॉयलेट एक प्रेम कथा, डेथ विश, गॉडजिला 2, नोटबुक, ट्रॉय, जुमांजी, फाइनल एग्जिट का वितरण कर चुके हैं। उनके बैनर तले मराठी मूवी वॉट्सअप लव, बेरीज वजाबाकी, डॉम, मिस यू मिस, पीटर और ओह माय घोस्ट का भी निर्माण और डिस्ट्रिब्यूशन हो चुका है।

