मंत्री श्री सिलावट ने तकनीकी सुधार के लिये ब्रिज के वर्तमान प्रस्ताव में संशोधन करते हुये एक दिन में प्रस्ताव तैयार करने के निेर्देश दिये
बंगाली चौराहा ओवर ब्रिज के स्पान को चौड़ा करने के लिये निकाला जायेगा सकारात्मक समाधान जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने निर्देश दिये है कि सुगम यातायात, जनता की सुविधा, विशेषज्ञों, जनप्रतिनिधियों तथा आमजन की भावना के अनुरूप रिंग रोड पर बंगाली चौराहा ओवर ब्रिज की वर्तमान डिजाइन में तकनीकी सुधार के लिये एक-दो दिन में प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिये राज्य शासन को भेजा जाये।
- बंगाली चौराहा ओवर ब्रिज के स्पान को चौड़ा करने के लिये निकाला जायेगा सकारात्मक समाधान
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने निर्देश दिये है कि सुगम यातायात, जनता की सुविधा, विशेषज्ञों, जनप्रतिनिधियों तथा आमजन की भावना के अनुरूप रिंग रोड पर बंगाली चौराहा ओवर ब्रिज की वर्तमान डिजाइन में तकनीकी सुधार के लिये एक-दो दिन में प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिये राज्य शासन को भेजा जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि बंगाली चौराहा ओवर ब्रिज के स्पान को चौड़ा करने के संबंध में प्रस्ताव में उल्लेख किया जाये। उन्होंने बताया कि उक्त प्रस्ताव की स्वीकृति के संबंध में 18 जून को इंदौर में राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से तथा 22 या 23 जून को लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव से चर्चा कर सकारात्मक समाधान निकाला जायेगा।
श्री सिलावट आज यहां रेसीडेंसी में बंगाली चौराहा के ओवर ब्रिज की डिजाइन में आ रही दिक्कतों के समाधान के लिये चर्चा हेतु आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया, इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री मधु वर्मा, अपर कलेक्टर श्री पवन जैन, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक श्रोत्रिय, नगर निगम अपर आयुक्त श्री संदीप सोनी, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता श्री बी.के. चौहान, अधीक्षण यंत्री श्री लोक निर्माण विभाग श्री ए.के. जोशी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में बंगाली चौराहा ओवर ब्रिज के स्पान को चौड़ा करने की संभावनाओं पर चर्चा की गई। सभी अधिकारियों से सुझाव लिये गये। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि सुगम यातायात, जनता की सुविधा, विशेषज्ञों, जनप्रतिनिधियों तथा आमजन की भावना के अनुरूप रिंग रोड पर बंगाली चौराहा ओवर ब्रिज की वर्तमान डिजाइन में सुधार अत्यंत आवश्यक है। इस दिशा में सभी आवश्यक कदम अतिशीघ्र उठाये जाये। सकारात्मक समाधान किया जाये। उन्होंने कहा कि इसके लिये किसी भी तरह कि राशि में कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर भविष्य की जरूरतों और दूरगामी सोच के साथ अगले प्रस्ताव तैयार करें। प्रस्ताव तैयार करते समय जनप्रतिनिधियों, विशेषज्ञों तथा आमजन से सुझाव लेवें।
बैठक में सांसद श्री शंकर लालवानी तथा विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया ने सुझाव देते हुये कहा कि ओवर ब्रिज का स्पान चौड़ा करना सुगम यातायात और आमजन की सुविधा के लिये बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बंगाली चौराहा ओवर ब्रिज के स्पान को चौड़ा करने के लिये पीपल्याहाना ब्रिज की डिजाइन को भी आधार बनाया जाये। भविष्य में कोई भी तकनीकी त्रुटी नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये। बैठक में अन्य अधिकारियों ने भी उक्त सुझाव पर अपनी सहमति व्यक्त की। बैठक में एलआईजी चौराहा से लेकर नवलखा तक बनने वाले एलिवेटेड ओवर ब्रिज के संबंध में भी चर्चा हुई और कहा गया कि इसको अमली जामा देने के पूर्व जनप्रतिनिधियों, विशेषज्ञों और आमजन से व्यापक विचार विमर्श किया जाये।
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले