
भोपाल, मध्यप्रदेश। एमपी में दुष्कर्म की घटनाओं के दंश ने सामाजिक परिवेश में जहर घोल दिया है, कोरोना संकटकाल के बीच मध्यप्रदेश में लगातार दुष्कर्म की खबरें आ रही हैं, एक बार फिर मानवता और खून के रिश्ते को तार-तार करने वाला मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पिता ने नाबालिग बेटी के साथ शर्मसार कर देने वाली हरकत की।
भोपाल में पिता की शर्मनाक करतूत :
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना राजधानी भोपाल की है, राजधानी भोपाल में एक पिता द्वारा अपनी ही बेटी से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी नाबालिग बेटी साथ लम्बे समय ज्यादती कर रहा था, इस मामले को दबाने के लिए वह बेटी के साथ ही पत्नी से भी बेरहमी से मारपीट करता था, नाबालिग ने पिता के खिलाफ खड़े होने की हिम्मत जुटाई और मां के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।
पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार
नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसके पिता उसके साथ लम्बे समय से गलत काम कर रहे हैं, यह सब मां के सामने करते हैं, कुछ बोलने पर मारपीट करते हैं और मां को भी मारते हैं, पापा की धमकी और मार के डर से अब तक ना तो मां और न ही मैं उससे कुछ बोल पाई, लेकिन देर रात उन्होंने फिर ज्यादती की, तभी मां की नींद खुल गई। उन्होंने विरोध किया, तो पापा ने उनसे खूब झगड़ा किया, जिसके बाद छोला मंदिर पुलिस थाने में पिता के खिलाफ लिखित शिकायत दी, पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बताते चले कि मध्यप्रदेश में कोरोना संकट के बीच भी अपराध नहीं थम रहे हैं, वही सबसे ज्यादा दुष्कर्म की घटना सामने आ रही हैं न जाने लोगों का मानसिक स्तर इतना नीचे कैसे गिरता जा रहा है कि समाज के ये दरिंदे महिला, वृद्धा यहाँ तक की मासूम बालिकाओं तक को नहीं बख्श रहे हैं। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके है

