सोशल मीडिया पर महामारी में जान गंवाने वाले:मेमोरियल अकाउंट के तौर पर लोग वर्चुअल विरासत संभाल रहे; डेटा सेफ्टी को लेकर तेज हुई बहस
कोरोना ने वर्चुअल दुनिया के सामने एक अजीब स्थिति पैदा कर दी है। लाखों लोग इस महामारी में जान गंवा चुके हैं, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी प्रोफाइल मौजूद है।
कोरोना ने वर्चुअल दुनिया के सामने एक अजीब स्थिति पैदा कर दी है। लाखों लोग इस महामारी में जान गंवा चुके हैं, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी प्रोफाइल मौजूद है। मौत के बाद उनके अकाउंट का जिम्मा संभालने या बंद करने के इंतजाम तो हैं, लेकिन यह काम उतना आसान नहीं है। किसी मृतक के ट्विटर या फेसबुक प्रोफाइल को स्मृति अकाउंट (मेमोरियल अकाउंट) में बदला जा सकता है।
फेसबुक की पॉलिसि के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति ने अपनी सेटिंग में विरासत वाला संपर्क दिया है, तो वह उस अकाउंट को संचालित कर सकता है। अब यह बहस तेज हो गई है कि मृतकों की वर्चुअल विरासत का मालिक कौन हो और उनके डेटा को कैसे सुरक्षित रखा जाए।
विधेयक को अंतिम रूप दिया जाना बाकी
डेटा संरक्षण बिल की बहस में शामिल एक सांसद ने बताया कि इस मुद्दे पर कमेटी में कई बार चर्चा हुई थी, लेकिन विधेयक को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। डेटा संरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट विराग गुप्ता ने सवाल किया कि जब सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाते समय KYC नहीं मांगा जाता, तो हटाने के लिए इस तरह के प्रमाण की जरूरत क्यों है?
अकाउंट बंद करने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र व वसीयत जैसे दस्तावेज चाहिए
- ट्विटर अकाउंट हटाने के अनुरोध करने के बाद बाद ईमेल मिलेगा, जिसमें पहचान पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र की कॉपी और अन्य जानकारियां मांगी जाएंगी। इसकी समीक्षा के बाद अकाउंट डिलीट होगा।
- फेसबुक से अकाउंट हटाने के लिए इनमें से एक दस्तावेज चाहिए। मृत्यु प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी या पावर ऑफ एटॉर्नी या जन्म प्रमाण पत्र आखिरी वसीयत या टेस्टामेंट, अटेस्टेट लैटर।
ये संभाल रहे मेमोरियल अकाउंट
- टीवी एंकर रोहित सरदाना के सोशल अकाउंट उनका परिवार संभाल रहा है। इन बारीकियों को समझने वाली उनकी पत्नी प्रमिला ने तुरंत पति की वर्चुअल विरासत को संभाल लिया।
- पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का ट्विटर हैंडल बेटी बांसुरी संभालती हैं और इसे लगातार अपडेट भी करती हैं। इस पर साफ इंगित है कि यह मेमोरियल अकाउंट है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 12 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 94 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 165 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 198 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 435 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 436 दिन पहले