देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsHealth & Fitness
इंदौर 5 बार पढ़ी गई

वरिष्ठ पत्रकार व इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी का राजबाड़ा 2 रेसीडेंसी नाम से मशहूर इस हफ्ते का नया कालम प्रदेश की राजनीति की खास खबरों के साथ

राजवाड़ा 2️⃣ रेसीडेंसी अरविंद तिवारी ? बात यहां से शुरू करते हैं ? सरकार के माइक वन और टू यानी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के रिश्तो में साल भर बाद अचानक बहुत गर्मजोशी आ गई है।

Abhishek Raghuvanshi17 मई 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अरविंद तिवारी

? बात यहां से शुरू करते हैं

?  सरकार के माइक वन और टू यानी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के रिश्तो में साल भर बाद अचानक बहुत गर्मजोशी आ गई है। मिश्रा फिर सरकार के मुख्य प्रवक्ता की भूमिका में आ गए हैं और मौका मिलने पर मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ मैं कोई कसर बाकी नहीं रखते हैं। दरअसल बंगाल में भाजपा की हार ने शिवराज सिंह चौहान को लेकर जो राजनीतिक चर्चाएं थी उन्हें विराम दे दिया है। दूसरा यह है कि कोई भी यह नहीं चाहता कि कोविड के इस दौर में कांग्रेस को कोई मौका मिले और सरकार के लिए नई परेशानी खड़ी हो। ‌ वैसे माइक टू पहले भी कई बार माइक वन के संकटमोचक की भूमिका निभा चुके हैं।‌

 ?  पिछले दिनों जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शहडोल में जनप्रतिनिधियों और अफसरों से रूबरू हो रहे थे तब उनका अंदाज बिल्कुल अलग था। राजनेता नहीं राजनीतिज्ञ की भूमिका का निर्वहन करते हुए मुख्यमंत्री ने बैठक में मौजूद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और कोतमा के कांग्रेस विधायक सुनील सराफ को न केवल उनकी बात कहने का मौका दिया बल्कि यह भी कहा कि यहां ना कांग्रेस न भाजपा।‌ यहां हम जनता के मददगार की भूमिका में हैं और इस बात की चर्चा करने के लिए बैठे हैं कि जो कमियां हैं उन्हें कैसे दूर किया जाए। मुख्यमंत्री का रवैया देख बैठक में कांग्रेसियों से उलझने के लिए तैयार बैठे भाजपा के दिग्गजों के तेवर भी ठंडे पड़ गए।

 ?  संकट के समय सज्जनता और सहनशीलता कभी-कभी आपका बहुत मजबूत पक्ष हो जाता है। इंदौर के प्रभारी मंत्री श्री तुलसी सिलावट के साथ भी ऐसा ही कुछ है। कोरोना संक्रमण के भयावह दौर में सिलावट अपने इसी अंदाज के कारण सबके चहेते बन गए। वह स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच तो तालमेल जमा ही रहे हैं, छोटे-मोटे मुद्दों को लेकर असंतुष्ट लोगों और जनप्रतिनिधियों के बीच भी सेतु बन गए हैं। अपनी गलतियों को स्वीकार करने से भी उन्हें गुरेज नहीं रहता है और जहां सरकार का पक्ष दमदार से रखना होता है वहां भी वे पीछे नहीं रहते हैं। सही कहा जाता है कि सबको साध लेते हैं तुलसी भाई।

 ?  असम में भाजपा फिर सत्ता में आ गई है। ‌मध्य प्रदेश में अभी नगरीय निकाय चुनाव की दूर-दूर तक कोई संभावना दिख नहीं रही है। जो 4 उपचुनाव होना है उनमें भी अभी समय दिख रहा है। ऐसे में सुहास भगत की नई भूमिका जल्दी तय हो जाए तो चौंकने की जरूरत नहीं है।‌ असम के विधानसभा चुनाव में नरेंद्र सिंह तोमर के साथ मिलकर जो शानदार पारी भगत ने खेली है वह आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी में उनका कद और बढ़ाने वाली है। देखना बस इतना है कि वह नार्थ ईस्ट में ही किसी अहम भूमिका में रखे जाते हैं या फिर किसी और चुनौतीपूर्ण दायित्व पर तैनात किए जाते हैं।

 ?  कांग्रेस के तीन कद्दावर नेताओं को पार्टी में अपनी भूमिका का लंबे समय से इंतजार है। तीनों प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं और केंद्र में मंत्री भी। ये नेता है कांतिलाल भूरिया सुरेश पचौरी और अरुण यादव। भूरिया अभी विधायक हैं और यदि कमलनाथ नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ते हैं तो उनके लिए कुछ संभावना है। यादव को एक बार फिर खंडवा से लोकसभा उपचुनाव लड़ने का मौका मिल सकता है रही बात पचौरी की तो कांग्रेस के इस कद्दावर नेता की भूमिका अब दिल्ली के बजाय भोपाल में ही तय होती नजर आ रही है और इसमें भी मुख्य भूमिका कमलनाथ को ही अदा करना है।

 ?  देपालपुर का इतिहास बड़ा विचित्र है। दोनों दिवंगत पटेलो निर्भय सिंह और रामेश्वर पटेल कि कभी नहीं पटी फिर जगदीश पटेल और प्रेम नारायण पटेल आमने-सामने रहे और अब मनोज पटेल और विशाल पटेल। लेकिन कोरोना के इस कठिन दौर में दोनों युवा पटेलों विशाल और मनोज को एक जाजम पर बैठा दिया है। दोनों सियासत को भूल कर गांव-गांव घूम रहे हैं और लोगों के मददगार की भूमिका में हैं यही कारण है कि सांवेर और महू के बजाय देपालपुर क्षेत्र में कोरोना से निपटने के इंतजाम अब ठीक-ठाक हो गए हैं। किसी ने सही कहा कि देर आए पर दुरुस्त आए।

 ?  मुरैना के बारे में यह कहा जाता है कि वहां यदि ठाकुर और गुर्जर किसी अफसर के खिलाफ एकजुट हो जाएं तो यह माना जाना चाहिए की शराब और रेत के अवैध कारोबार पर नकेल कस दी गई है। ‌ लो प्रोफाइल पर तेजतर्रार आईपीएस अफसर सुनील पांडे ने यहां बड़े नेताओं की सरपरस्ती में चल रहे शराब और रेत के कारोबार पर ऐसा शिकंजा कसा कि सब त्राहि-त्राहि करने लगे हैं। इनमें एक पूर्व मंत्री और कुछ विधायक भी शामिल हैं। ‌ अब कोशिश या हो रही है कि यहां की राजनीति पर नियंत्रण करने वाले 2 बड़े नेताओं को भरोसे में लेकर एसपी को जिले से बाहर का रास्ता दिखाया जाए। दिन पहले तो सोशल मीडिया पर उनके तबादले की खबर तक प्रसारित हो गई। ‌

 ?  मैनेजमेंट तो युवा आईएएस अफसर अनूपपुर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर जैसा। ‌ बे जब कांग्रेस की सरकार थी तब अनूपपुर में पदस्थ हुए थे और अभी भी वही बरकरार हैं। ‌ कब वे कांग्रेसियों के प्रिय पात्र थे और अब भाजपाइयों के। ‌ स्थिति यह है कि उन्होंने कांग्रेस के एक विधायक का तो फोन उठाना ही बंद कर दिया है। परेशान विधायक मुख्यमंत्री के सामने यह कह कर अपना दुखड़ा रो चुके हैं कि मैं उन्हें निजी काम से नहीं जनता से जुड़े मुद्दों के लिए कॉल करता हूं। ‌ हां एक बात जरूर है ठाकुर से मंत्री बिसाहूलाल सिंह तब भी प्रसन्न थे और अब भी प्रसन्न है। कारण आप पता कीजिए।

??‍♀️ चलते चलते??‍♀️

संबंध निभाने में कैलाश विजयवर्गीय का कोई सानी नहीं है इन संबंधों का फायदा वह गाहे-बगाहे इंदौर को दिलवा ही देते हैं। कभी पीसी सेठी और फिर महेश जोशी के दौर में भी ऐसा फायदा इंदौर को मिला है। जब इंदौर में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की भारी मारामारी चल रही थी तब विजयवर्गीय इतनी मशीनों का बंदोबस्त करवा दिया कि सब चौंक पडे।‌ इसके पहले ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन के मामले में भी लंबी उनकी पहुंच का फायदा इंदौर को मिला।

? पुछल्ला ‌

पता करिए वह कौन युवा आईएएस अफसर है जो अपने आईएएस अफसर पति को तलाक दे रही है। दोनों अफसर बहुत लो प्रोफाइल हैं, दोनों की सादगी की चर्चा है लेकिन विचार मेल नहीं खाने के कारण यह फैसला ले रहे है।

? अब बात मीडिया की

 ♦️ सेल्यूट लोकमत पत्र समूह के सीएमडी पूर्व सांसद श्री विजय दर्डा को जिन्होंने अपने दिवंगत पत्रकार श्री संजीव गुप्ता के परिजनों को ₹1000000 की आर्थिक मदद की है। दिल्ली में लोकमत समूह के लिए पत्रकारिता करने वाले श्री गुप्ता को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए श्री दर्डा ने आधी रात को कई लोगों के दरवाजे पर दस्तक दी थी।

 ♦️ दैनिक भास्कर समूह ने भी असमय काल के गाल में समाने वाले अपने स्टाफ के लोगों के लिए बड़ी मदद की घोषणा की है। ‌ भास्कर अपने बीमार साथियों के इलाज में भी पूरी मदद करेगा और दिवंगत साथियों के बच्चों की पढ़ाई और परवरिश में भी योगदान देगा। ‌ सुधीर जी आपका यह निर्णय भास्कर के साथियों के लिए बहुत बड़ा संबल है। ‌

 ♦️ नईदुनिया इंदौर के साथियों की बड़ी दिक्कत यह है कि आखिर वह किसकी माने। स्टेट एडिटर सतगुरु शरण अवस्थी की या इंदौर संस्करण के संपादक कौशल किशोर शुक्ला की। इसी के चलते यहां का संपादकीय स्टाफ दो धडों में बंट गया है।

♦️ वरिष्ठ पत्रकार श्री मिलिंद वायवर मृदुभाषी अखबार के इंदौर संस्करण के संपादक हो गए हैं। वह पहले दैनिक भास्कर, पत्रिका और राज एक्सप्रेस में अहम भूमिका में रह चुके हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑