फोर्ब्स ने जारी की साल 2021 के अमीरों की लिस्ट, लगातार चौंथी बार जेफ बेजोस रहे सबसे आगे, टॉप 10 में मुकेश अंबानी शामिल
फोर्ब्स ने दुनियाभर में साल 2021 के लिए सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट के अनुसार दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस संक्रमण के बावजूद यह साल अरबपतियों के लिए काफी खास रहा है.
फोर्ब्स ने दुनियाभर में साल 2021 के लिए सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट के अनुसार दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस संक्रमण के बावजूद यह साल अरबपतियों के लिए काफी खास रहा है. इस साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों ने अपनी संपत्ती में 5 ट्रिलियन डॉलर की बढ़त बनाई है.
फोर्ब्स के अनुसार इस साल क्रिप्टोकरेंसी और स्टॉक की बढ़ती हुई कीमतें आसमान छू रही हैं. जिसके कारण फोर्ब्स की 35 वीं सूची में दुनिया की सबसे धनी लोगों की लिस्ट में इजाफा देखने को मिला है. बीते साल 2020 की सूची में 8 ट्रिलियन डॉलर में 5 ट्रिलियन डॉलर की बढ़त देखने को मिली है, जो इस साल कुल मिलाकर 13.1 ट्रिलियन डॉलर आंकी गई है. फोर्ब्स की इस अरबपतियों की सूची में इस साल 493 नए लोगों की एंट्री हुई है.
फोर्ब्स की 35 वीं सूची में अमेजन के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफ बेजोस लगातार चौथे साल दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं. लिस्ट के अनुसार जेफ बेजोस के पास 177 बिलियन डॉलर की संपत्ती है. उनकी संपत्ती में बढ़ोत्तरी अमेज़ॅन के शेयरों में वृद्धि के परिणामस्वरूप देखी गई है. एक साल पहले उनकी कुल संपत्ती 64 बिलियन डॉलर थी.
दुनिया के सबसे अमीर लोगों की इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर एलन मस्क का नाम है. टेस्ला के शेयरों में 705% की बढ़ोत्तरी के कारण ही वह 151 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी बने हैं. वहीं इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर फ्रांसीसी लक्जरी सामान टाइकून बर्नार्ड अर्नाल्ट बने हुए हैं. LVMH के शेयरों में 86% की वृद्धि के कारण उनकी संपत्ती में लगभग दोगुना उछाल देखा गया है. जो एख साल पहले 76 बिलियन डॉलर से 150 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है.
फिलहाल दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में मात्र 4 ही ऐसे शख्स हैं जिसके पास 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा की संपत्ती है. इस लिस्ट में चौथे स्थान पर बिल गेट्स हैं. बिल गेट्स के पास 124 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ती है. बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट, कनाडाई नेशनल रेलवे और ट्रैक्टर निर्माता डीरे एंड कंपनी के शेयरों के मालिक हैं.
इस लिस्ट में 5वें स्थान पर फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का नाम शुमार है. इस साल उनकी संपत्ती में 80 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखी गई है. जिसके कारण बीते साल 42.3 बिलियन डॉलर से उनकी संपत्ती सीधे 97 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है. फिलहाल इस लिस्ट में 6ठे स्थान पर 96 बिलियन डॉलर की संपत्ती के साथ वॉरेन बफेट का नाम है.
फिलहाल इस लिस्ट में 10वें स्थान को भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने नाम किया है. इसके साथ ही मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. उनकी अनुमानित संपत्ती 84.5 बिलियन डॉलर आंकी गई है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Businessआयकर, वैट या राष्ट्रीय बीमा बढ़ाए बिना धन जुटाने के चार तरीके 11 मिनट पहले
SportsAlisha Palmowski ने F1 Academy टाइटल जीतकर बना लिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 1 घंटा पहले
Lifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 5 घंटे पहले
Businessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 6 घंटे पहले
Businessजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरी 7 घंटे पहले
Health & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 8 घंटे पहले
TechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 10 घंटे पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 16 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 5 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 5 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 8 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 8 दिन पहले
MadhyaPradeshअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले