देश की बात, आपके शहर से
Indore23°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
निगम की टैक्स वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन ,विधायक शुक्ला बोले जनता को लूटने के लिए सरकार ने लगाया मनमानी का कर
इंदौर 4 बार पढ़ी गई

निगम की टैक्स वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन ,विधायक शुक्ला बोले जनता को लूटने के लिए सरकार ने लगाया मनमानी का कर

इंदौर नगर निगम द्वारा की गई टेक्स्ट की वृद्धि के विरोध में कांग्रेस के द्वारा आज से जन जागरण अभियान शुरू किया गया । इस अभियान को शुरू करने के लिए कांग्रेस के सारे नेता एक साथ जनता के बीच पहुंच गए ।

Abhishek Raghuvanshi1 अप्रैल 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर नगर निगम द्वारा की गई टेक्स्ट की वृद्धि के विरोध में कांग्रेस के द्वारा आज से जन जागरण अभियान शुरू किया गया । इस अभियान को शुरू करने के लिए कांग्रेस के सारे नेता एक साथ जनता के बीच पहुंच गए ।

नगर निगम के द्वारा संपत्ति कर के साथ ही जलकर और कचरा संग्रहण शुल्क में की गई वृद्धि तथा सीवरेज का नया टैक्स लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने मैदान संभाल लिया है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के विधायक एवं आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के महापौर पद के संभावित प्रत्याशी संजय शुक्ला के द्वारा इस टैक्स वृद्धि के विरोध में सबसे पहले मोर्चा खोला गया । आज शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस के सारे नेता जन जागरण अभियान के लिए बड़ा गणपति चौराहा से शहर भ्रमण पर निकले । इस अभियान में प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, जीतू पटवारी, विधायक विशाल पटेल, पूर्व विधायक अश्विन जोशी, सत्यनारायण पटेल, पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरजीत सिंह चड्ढा ,शेख अलीम, राजेश चौकसे, चिंटू चौकसे के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस जन एक साथ निकल पड़े। एक वाहन पर सवार होकर कांग्रेस जनों के द्वारा जनता को निगम के द्वारा की गई टैक्स वृद्धि की जानकारी देने और उसके विरोध के लिए मैदान संभालने की अपील की गई।

कांग्रेस के द्वारा अपने जन जागरण अभियान की शुरुआत बड़ा गणपति चौराहा से की गई । इस अभियान को शुरू करने के पहले कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला और शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के द्वारा बड़ा गणपति मंदिर में जाकर गणेश जी की पूजा अर्चना की गई । इसके पश्चात कांग्रेस के सारे नेता वाहन में सवार होकर जिंसी, इमली बाजार होते हुए राजवाड़ा के लिए रवाना हुए। इसके बाद कांग्रेस के नेता जवाहर मार्ग, मधुमिलन चौराहा, गीता भवन चौराहा, पलासिया चौराहा, विजय नगर चौराहा, पाटनीपुरा, परदेशीपुरा होते हुए मालवा मिल चौराहे तक के क्षेत्र का दौरा करेंगे।

कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहा है कि राज्य सरकार के द्वारा जनता की मुसीबतों को बढ़ाने के लिए नगर निगम के माध्यम से यह कर लगवाए गए हैं । नगर निगम के अधिकारियों ने शासन के आदेशों का पालन करते हुए कर की दरों में वृद्धि की है । यह कर निगम की जरूरत का कर ना हो कर सरकार की मनमानी का कर है। राज्य सरकार इंदौर नगर निगम के अधिकार के 600 करोड़ रुपए रोक कर बैठे हुए हैं । यह पैसा इंदौर को देने के बजाय यहां कर में वृद्धि कर नागरिकों से पैसा वसूलने का षड्यंत्र रचा गया है।

इंदौर की लड़ाई है, सभी मिलकर लड़ो

विधायक संजय शुक्ला ने प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और जनप्रतिनिधियों से भी कहा है कि यह इंदौर की लड़ाई है। इस लड़ाई में इंदौर की जनता के साथ सभी राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को आकर खड़ा होना चाहिए । केवल बयान देकर टैक्स की दर बढ़ाने का विरोध करने के बजाय यह जरूरी है कि भोपाल जाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष इस विरोध को प्रदर्शित किया जाए । इंदौर शहर की जनता के बीच में खड़ा होकर इस विरोध के स्वर को उठाया जाए और जनता को भरोसा दिलाया जाए कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा ।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑