वरिष्ठ पत्रकार व इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी का राजबाड़ा 2 रेसीडेंसी नाम से मशहूर इस हफ्ते का नया कालम प्रदेश की राजनीति की खास खबरों के साथ
राजबाड़ा 2️⃣ रेसीडेंसी अरविंद तिवारी बात यहां से शुरू करते हैं ? अपने मास्टर स्ट्रोक के लिए मशहूर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान आंदोलन से एक बड़े नेता वी एम सिंह को अलग करने में महती भूमिका अदा की है।
अरविंद तिवारी
बात यहां से शुरू करते हैं
? अपने मास्टर स्ट्रोक के लिए मशहूर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान आंदोलन से एक बड़े नेता वी एम सिंह को अलग करने में महती भूमिका अदा की है। वी एम सिंह किसानों का एक बड़ा और सक्रिय संगठन चलाते हैं। 26 जनवरी की हिंसा के बाद वी एम सिंह ने आंदोलन से अलग होने का ऐलान कर दिया। असल में इसके पीछे की कहानी ये है कि वी एम सिंह की मध्यप्रदेश में सैकड़ों एकड़ जमीन है; जिसको लेकर उनकी अपनी चचेरी बहन मेनका गांधी के साथ कानूनी लड़ाई चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने कुछ महीने पहले वी एम सिंह के पक्ष में फैसला दिया है, लेकिन इस निर्णय को मध्यप्रदेश सरकार मेनका गांधी के दबाव में उस तरह लागू नहीं करवा रही जैसा वी एम सिंह चाहते हैं। इस सिलसिले में वी एम सिंह मध्यप्रदेश के कई बड़े नेताओं से मदद मांग चुके हैं। अब शायद मदद मिल जाए….!!
? कमलनाथ जब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब भले ही सज्जन सिंह वर्मा की पूछपरख कम रही हो लेकिन इन दिनों तो कांग्रेस में वर्मा की तूती बोल रही है। इससे कांग्रेस के संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर का परेशान होना स्वभाविक है क्योंकि कई निर्णय वर्मा की पसंद पर हो रहे हैं। नगरीय निकाय चुनाव इन दिनों कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता पर है। इन चुनावों से जुड़े निर्णयों में वर्मा अहम भूमिका निभा रहे हैं। प्रदेश के सबसे बड़े नगर निगम इंदौर में पार्षद पद का टिकट चाहने वालों की भीड़ सबसे ज्यादा वर्मा के इर्द-गिर्द ही देखी जा रही है। खुद वर्मा अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा जब वे भोपाल में होते हैं तब उनके निवास पर रहता है।
? सादगी और शुचिता के लिए ख्यात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने प्रचारकों को भाजपा में बहुत सोच समझकर भेजता है। लेकिन कभी-कभी संघ का चयन भी गलत साबित होता दिखता है। संघ से भाजपा में भेजे गए और अब इंदौर में महत्वपूर्ण भूमिका में काबिज ऐसे ही एक शख्स का आरोपों के घेरे में आना कईयों को चौंका रहा है। वजह एक शॉपिंग मॉल में कुछ महीने पहले हुई करीब 52000 रु. की खरीदी है। इसमें भी एक ब्रांडेड कंपनी के 8000 रु. के जूतों ने पार्टी के ही कुछ लोगों को नियुक्तियों के मामले में उक्त पदाधिकारी पर उंगली उठाने का मौका दे दिया है। मामला वीडी शर्मा और सुहास भगत तक पहुंच चुका है। भोपाल में तो बाद में निपटा जाएगा फिलहाल तो कोशिश यह हो रही है कि पहले जो लोग उक्त पदाधिकारी के खिलाफ मुखर हैं उन्हें समझा-बुझाकर चुप कर लिया जाए।
? कोप भवन में दादा दयालु। जी हां, विधायक रमेश मेंदोला इन दिनों कोप भवन में ही हैं। नगरीय निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा गठित समिति का सह संयोजक बनाए जाने के बाद से ही इंदौर में महापौर तक के लिए भाजपा के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे दादा कोप भवन में ही हैं। इस समिति की बैठक में वे शामिल ही नहीं हुए। भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के दौरान विधायकों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की चर्चा से भी उन्होंने दूरी बनाकर रखी। कार्यालय में प्रभारी महासचिव मुरलीधर राव की मौजूदगी के दौरान भी दादा गैरहाजिर रहे। वैलेंटाइन डे के दिन जरूर कैलाश विजयवर्गीय उन्हें लेकर ओंकारेश्वर गए। दोनों ने कनकेश्वरी देवी के साथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए।
? छोटे यानी छोटे यादव एक बार फिर छोटे ही रह गए। कुछ दिनों पहले जब दिग्विजय सिंह इंदौर आए थे तब रेसीडेंसी कोठी पर कांग्रेस के लोगों से मिलते वक्त उन्होंने छोटे यादव को अपने पास बुला कर कहा था- छोटे तुम्हारे साथ अन्याय हुआ है। इस बार महापौर का चुनाव तुम्हें ही लड़वाएंगे। दिग्विजय ने जब यह कहा था तब इंदौर का महापौर पद किस श्रेणी के लिए आरक्षित होगा इसका फैसला नहीं हुआ था। पूर्व मुख्यमंत्री के चाहने के बावजूद शायद महापौर पद का चुनाव लड़ना छोटे यादव के भाग्य में नहीं था। इंदौर का महापौर पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हो गया और एक बार फिर छोटे यादव दौड़ से बाहर हो गए।
? एक बड़ी जांच एजेंसी के प्रमुख पद से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए आईपीएस अफसर संजय राणा इसी एजेंसी से जुड़े कुछ मामलों में जांच में उलझते दिख रहे हैं। जांच भी उसी एजेंसी के हाथ में आ सकती है जिसके किसी समय में वे सर्वेसर्वा रहे हैं। दरअसल सेवानिवृत्ति के पहले राणा ने भ्रष्टाचार के कई गंभीर मामलों की फाइल बंद कर दी। इसके पीछे जो तर्क दिए गए हैं वे भी बहुत चौंकाने वाले हैं। राणा के इस कदम से जिन लोगों को राहत मिली है उनमें से कई अफसर इंदौर के भी हैं और जो भ्रष्टाचार के लिए कुख्यात है। मामला लोकायुक्त के ध्यान में भी आ चुका है और सरकार भी इससे वाकिफ है। ऐसे में कोई बड़ी बात नहीं कि सेवानिवृत्ति के पहले ताबड़तोड़ लिए गए निर्णय राणा के लिए परेशानी का कारण बन जाएं।
? करीब 1 महीने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव रहे एम गोपाल रेड्डी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि कमलनाथ के मुख्यमंत्री रहते कांग्रेस के लिए फंड रेजर की भूमिका निभाना उनके लिए परेशानी का बहुत बड़ा कारण बन जाएगा। रेड्डी कई केंद्रीय जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं और अभी तो भ्रष्टाचार के कुछ मामलों में गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया है। इसके पहले केंद्रीय एजेंसियों द्वारा तलब किए जाने पर रेड्डी ने खुद को कोरोना संक्रमित बताते हुए उपस्थित होने में असमर्थता जताई थी। केंद्रीय एजेंसियों के इस शिकंजे के बाद रेड्डी का तेलंगाना सरकार में आम भूमिका में आना भी टल गया है।
? ऐसे समय जब प्रदेश के कई जिलों के कलेक्टर बदले जा चुके हैं और कुछ और बदले जाना हैं, दो विभागों के प्रबंध संचालक अपने-अपने निगम मंडलों से निकलने और कलेक्टरी पाने के लिए बहुत बेताब हैं। इनमें से एक हैं सीधी भर्ती वाले अफसर एस विश्वनाथन और दूसरे बहुत अच्छा परफॉर्मेंस देने के बाद नरसिंहपुर से हटाए गए प्रमोटी आईएएस दीपक सक्सेना। यदि कलेक्टरों की पोस्टिंग में राजनीतिक सिफारिश के बजाय मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के मेरिट के फार्मूले को ही बरकरार रखा गया तो फिर आने वाले समय में इन दोनों अफसरों का कलेक्टर बनना तय है।
??♀️ चलते चलते??♀️
प्रदेश की दो बड़ी जांच एजेंसियों लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू के डीजी राजीव टंडन और अजय शर्मा का एक ही दिन इंदौर में रहना और कुछ चुनिंदा लोगों से मुलाकात करना क्या संकेत देता है। इसी दिन लोकायुक्त के पूर्व डीजी अनिल कुमार भी इंदौर में ही थे।
? पुछल्ला
नगरीय निकाय चुनाव के पहले कांग्रेसियों के बीच जो जूतम पैजार शुरू हो गई है उसके मद्देनजर कांग्रेस के बड़े नेता इस बात का पुख्ता इंतजाम करने में लगे हैं कि 21 फरवरी को कमलनाथ की मौजूदगी में इंदौर में होने वाला संभागीय सम्मेलन शांतिपूर्ण हो जाए। ऐसे आयोजनों को लेकर पुराना अनुभव अच्छा नहीं रहा है।
? अब बात मीडिया की
♦️ दिनेश गुप्ता और मनीष दीक्षित के बाद मंत्रालय और ब्यूरोक्रेसी से संबंधित रिपोर्टिंग के लिए हरीश दिवेकर हमेशा चर्चित रहे हैं। उन्होंने कई बड़ी खबरें ब्रेक कीं। सुनने में यह आ रहा है कि दिवेकर ज़ी टीवी को बाय-बाय करने का निर्णय ले चुके हैं और उनका अगला मुकाम आनंद पांडे का डिजिटल प्लेटफॉर्म रहेगा।
♦️ अपने संपादकों की स्वतंत्रता हड़पने के लिए कुख्यात दैनिक भास्कर के स्टेट हेड अवनीश जैन को भोपाल संस्करण की संपादक उपमिता वाजपेई से पंगा लेना भारी पड़ सकता है।
♦️ सिटी भास्कर इंदौर की प्रभारी अंकिता जोशी जल्दी ही इसी समूह में मुंबई में कोई बड़ी भूमिका निभाती नजर आ सकती है।
♦️ दैनिक भास्कर राज एक्सप्रेस और नई दुनिया में सेवाएं दे चुके वरिष्ठ पत्रकार मिलिंद वायवर जल्दी ही किसी नए मुकाम पर देखे जा सकते हैं।
♦️ पुलिस मुख्यालय में जबरदस्त पकड़ रखने वाले अभिषेक दुबे का पोर्टल नारद मुनि डॉट कॉम इन दिनों बहुत चर्चा में है। उक्त पोर्टल के माध्यम से दुबे ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले