इंदौर में इंटरनेशनल लॉजिस्टिक्स हब को मिली सैद्धांतिक सहमति, सांसद शंकर लालवानी की केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात अहम मुलाकात
इंटरनेशनल एयर कार्गो के बाद इंदौर के लिए होगी बड़ी उपलब्धिइंदौर की भौगोलिक स्थिति लॉजिस्टिक्स हब के लिए उपयुक्तइंदौर में रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे सांसद शंकर लालवानी की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद इंदौर में इंटरनेशनल लॉजिस्टिक्स हब के प्रस्ताव को सैद्धांतिक सहमति मिल गई है।
- इंटरनेशनल एयर कार्गो के बाद इंदौर के लिए होगी बड़ी उपलब्धि
- इंदौर की भौगोलिक स्थिति लॉजिस्टिक्स हब के लिए उपयुक्त
- इंदौर में रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे
सांसद शंकर लालवानी की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद इंदौर में इंटरनेशनल लॉजिस्टिक्स हब के प्रस्ताव को सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। गड़करी ने इस विषय पर अधिकारियों से आगे कार्रवाई के लिए कहा है।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मा.श्री नितिन गडकरी को इंटरनेशनल लॉजिस्टिक्स हब के लिए एक विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया था जिसके बाद मंत्री जी ने कहा था कि राज्य सरकार अगर ज़मीन उपलब्ध करवा दे तो ये प्रोजेक्ट आगे बढ़ाया जा सकता है।
इसके बाद सांसद लालवानी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर इंटरनेशनल लॉजिस्टिक्स हब के लिए जमीन आवंटन की मांग की थी। इस पर राज्य शासन ने भी सैद्धांतिक सहमति देते हुए इंदौर एयरपोर्ट के पास ज़मीन देने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है।
सांसद शंकर लालवानी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को ‘Why Indore’ नाम से एक विस्तृत प्रेजेंटेशन भी दिया था जिसमें इंदौर की खूबियों को बताया गया था। इस प्रेजेंटेशन के प्रमुख बिंदू इस प्रकार थे –
‘Why Indore’
- मा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से शुरू स्वच्छ भारत मिशन में इंदौर लगातार चार सालों से भारत का सबसे साफ शहर है और यहां का मौसम भी बहुत अच्छा है। बहुत ज्यादा गर्मी या बहुत ज्यादा सर्दी यहां नहीं पड़ती और ना ही शहरों को डूबाने वाली बारिश यहां होती है।
- इंदौर भारत का ऑटो, ऑटो एंसीलरी और फार्मा हब है। इंदौर के पास स्थित पीथमपुर को एशिया का डेट्रायट कहा जाता है। यहां देश-दुनिया की बड़ी ऑटो कंपनियां है जो पिछले कई सालों से यहां काम कर रही है। साथ ही दुनिया भर की गाड़ियों में लगने वाले ऑटो पार्ट्स भी यहां बन रहे हैं।
- फार्मा प्रोडक्शन में भी इंदौर पूरे देश में बेहद आगे है और हर बड़ी दवा निर्माता कंपनी मौजूद है। कोरोना की बहुचर्चित दवा हाउड्रोक्सीक्लोरोक्वीन भी इंदौर में बनती है और यहां की कई यूनिट्स को यूएसएफडीए का सर्टिफिकेट भी प्राप्त है।
- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में इंदौर में निवेश के लिए माहौल और पॉलिसी दोनों की बहुत अच्छी है। मुख्यमंत्री जी ने हमेशा कंपनियों को सस्ती दरों पर जमीन दिलवाने, सब्सिडी देने, जल्द मंजूरी देने और अन्य सुविधाएं देने का भरोसा दिया है।
- लॉजीस्टिक्स कंपनियों के लिए इंदौर स्वर्ग है और पूरे भारत के लिए इंदौर से अच्छी कनेक्टिविटी है। इंदौर से देश के बड़े और टियर टू शहरों के लिए 100 से ज्यादा फ्लाइट उपलब्ध है। साथ ही मुंबई और कांडला पोर्ट तक शानदार सड़कें हैं।
- इंदौर की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि सिर्फ 2 घंटे के हवाई सफर में पूरे देश में कहीं पर भी पहुंचा जा सकता है और प्रधानमंत्री जी का बेहद महत्वाकांक्षी प्रोजक्ट दिल्ली-मुंबई का एक्सप्रेस वे भी इंदौर के करीब से ही गुजरेगा इसलिए यहां निवेश सबसे बेहतर है।
- इंदौर में आईआईटी इंदौर और आईआईएम इंदौर जैसे वर्ल्ड क्लास इंस्टीट्यूट मौजूद है साथ ही 100 से ज्यादा इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज भी यहां है जिससे स्क्किल्ड मेन पावर आसानी से उपलब्ध है।
सांसद लालवानी के प्रयासों से हाल ही में इंदौर से इंटरनेशनल एयर कार्गो की शुरुआत हुई है जिससे सीधे विदेशों में माल भेजना आसान हो गया है। अंतरराष्ट्रीय कार्गो के बाद अंतरराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स हब इंदौर के लिए बड़ी उपलब्धि होगी और रोज़गार तथा प्रगति के अवसर बढ़ेंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले