इंदौर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्य भारत प्रांत का 53 वॉ प्रांत अधिवेशन ब्रिलियंट कंवेंशन सेंटर में दिनांक 31 जनवरी को होने जा रहा है अधिवेशन के उद्घाटन के लिए मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव एवं मुख्य वक्ता अभाविप के राष्ट्रीय सह- संगठनमंत्री प्रफुल्ल आकान्त तथा राष्ट्रीय मंत्री गजेंद्र तोमर उपस्थिति रहेंगे
अधिवेशन में प्रांत के 35 जिलों से 800 से अधिक छात्र छात्राएँ एवं प्राध्यापक कार्यकर्ता रहेंगे वर्ष भर में आयोजित कार्यक्रम और गतिविधियों की प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी जिसमे शहीद थाना प्रभारी देवेंद्र चंद्रवंशी के नाम पर रहेगी।प्रदर्शनी का उद्घाटन 30 जनवरी को किया जायेगा अधिवेशन के प्रारंभ में ध्वजारोहण किया जायेगा तत्पश्चात् प्रस्ताविक सत्र रहेगा जिसमें नवीन सत्र २०२०-२१ के लिये प्रांत अध्यक्ष एवं प्रांत मंत्री का निर्वाचन भी किया जायेगा। इस अधिवेशन में एक विशेष भाषण भी होगा एवं अंत में समारोप सत्र होगा जिसमें प्रदेश की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की जायेगी।
