प्रधानमंत्री , गृहमंत्री , भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल पर अभद्र टिप्पणी कर उनके फोटो से छेड़छाड़ करने के मामले में इंदौर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विरोध कर आईजी हरिनारायण मिश्र को ज्ञापन भी सौंपा और टिप्पणी करने वाले कि गिरफ्तारी की मांग की
गौरतलब है कि पिछले दिनों से सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह व लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर टिप्पणी की जा रही थी जिसके विरोध में आज युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने डीआईजी को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि कांग्रेस नेता को तुरंत गिरफ्तार किया जाए वही भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्रवण सिंह ने बताया कि जिस तरह से यह नेता लगातार यशस्वी प्रधानमंत्री को लेकर और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे लोह पुरुष पर टिप्पणी हो रही है यह देश की अस्मिता के साथ खिलवाड़ है ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाना चाहिए,,,
वही आईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए सख्त कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए
