धार्मिक भावनाओं का मजाक उड़ाने वाले कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और उसके साथी नलिन यादव की हाईकोर्ट बेंच ने जमानत याचिका खारिज
धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तार कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और उसके साथी नलिन यादव को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने गुरुवार को उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी।
धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तार कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और उसके साथी नलिन यादव को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने गुरुवार को उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा है कि भाईचारे और सद्भावना बढ़ाना हर नागरिक का संवैधानिक कर्तव्य है। कॉमेडियन पर आरोप है कि उन्होंने इंदौर के 56 दुकान क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान धार्मिक भावनाओं का मजाक उड़ाया था। फारूकी की जमानत अर्जी पर 25 जनवरी को बहस के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। बता दें कि फारूकी 27 दिनों से जेल में बंद है। फिलहाल वह जेल में ही रहेगा।
क्या हुआ था कोर्ट में 25 जनवरी को
25 जनवरी को फारुखी की ओर से राज्यसभा सदस्य व सीनियर एडवोकेट विवेक तन्खा ने पैरवी की थी। शासन व आपत्तिकर्ता की ओर से कहा गया था कि फारुखी धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आदतन आरोपी है। अन्य राज्यों में उसके खिलाफ इस तरह के केस चल रहे हैं। मामला बहुत गंभीर है। जिस थाने में केस दर्ज हुआ है, वहां पर कई लोग आकर आवेदन कर चुके हैं कि फारुखी की हरकत से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। वहीं, फारुखी की ओर से कहा गया कि लोगों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। मुनव्वर सभी धर्मों का बहुत सम्मान करता है। न्यायिक हिरासत में उसे काफी वक्त हो चुका है। पुलिस की जांच और ट्रायल में काफी वक्त लगेगा। उसे जमानत का लाभ दिया जाना चाहिए। कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया।
जमानत खारिज करते हुए यह कहा कोर्ट ने काेर्ट ने कहा कि भाईचारे और सदभावना का प्रचार-प्रसार करना हर नागरिक का संवैंधानिक अधिकार है। साथ ही संविधान के अनुच्छेद 15 ए के तहत कोर्ट ने यह कहते जमानत खारिज कर दी गई कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की धार्मिक भावना को भड़काने वाली अनर्गल और अशोभनीय टिप्पणी नहीं करे। देश में रहने वाला कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म के विरुद्ध बातें ना करे। हमारा देश सुंदर देश है; धर्म, भाषा, संस्कृति, भौगोलिक स्थल आदि के कारण, वैश्विक स्तर पर यह विविधताओं के बीच सह-अस्तित्व का उदाहरण है, कानून के शासन के सिद्धांतों द्वारा शासित एक कल्याणकारी समाज में सभी नागरिकों के बीच पारस्परिक सम्मान, आस्था और विश्वास सह-अस्तित्व के बुनियादी सिद्धांत हैं।
यह है मामला
नए साल पर 56 दुकान स्थित मुनरो कैफे में गुजरात के विवादित स्टेंडअप काॅमेडियन मुन्नवर फारुखी को बुलाया गया था। इसकी जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के नेता उसकी यू-ट्यूब पर जारी धार्मिक भावनाएं भड़काने और हिंदू धर्म पर की गई काॅमेडी को देखते हुए टिकट लेकर शो में शामिल हुए थे। इस शो में स्टैंडअप काॅमेडी के लिए प्रियम ने ही शहर के आराध्य देव के बारे में विवादित काॅमेडी शुरू कर दी। जैसे ही शो शुरू हुआ हिंदू संगठन हिंद रक्षक के नेताओं ने काॅमेडियन मुन्नवर सहित सभी काॅमेडियन को वहीं पीट दिया और थाने ले आए। जिसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले