इंदौर पुलिस ड्रग्स के खिलाफ बड़ा अभियान चला रही है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान सामने आया कि ड्रग्स पेडलर्स ने कई युवाओं को नशे का आदि भी बना दिया। इसी को ध्यान में इंदौर पुलिस ने ऐसे लोगों को थाना स्तर पर चयनित कर नशा मुक्ति केन्द्र भिजवाया, ताकि वह नशे की दुनिया से बाहर आ सके। इंदौर आईजी हरिनारायणचारी मिश्र के अनुसार ड्रग्स पेडलर्स के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन इन ड्रग्स पेडलर्स ने जिन लोगों के नशे का आदि बना दिया है, उन्हे पुलिस पीड़ित के रूप से देख रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उनकी मदद कर रही है, ताकि वे बिना डरे खुलकर सामने आए और ड्रग्स सप्लाय से जुड़े लोगों की जानकारी दी।
