पुलिस लगातार ड्रग्स माफियाओं पर कार्रवाई कर रही है इसी के चलते इंदौर के परदेशीपुरा पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है उसके बाद से ब्राउन शुगर बरामद की गई है
इंदौर के परदेसी पूरा थाना पुलिस ने ड्रग माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस ने उसके पास से 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है गिरफ्तार के आरोपी से जब पूछताछ की गई तो पता लगा कि आरोपी उक्त ब्राउन शुगर नीमच से लेकर इंदौर आता था और यहां पर उसे सप्लाई करता था पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया है जप्त की गई ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय कीमत ₹120000 है
थाना परदेशीपुरा पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उक्त आरोपी इंदौर में कहां-कहां सप्लाई करता था
