इंदौर शहर में अपराधी अपने अलग अलग शातिर अंदाज में लोगो के साथ धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देने में लगे हे ऐसी ही एक घटना पुलिस के सामने आई थी जहा 30 से अधिक लोगो से फंड के नाम पर एक करोड़ 24 लाख की राशि लेकर धोखाधड़ी की थी जिसकी पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज कर आज आरोपी पिता पुत्र को अपनी गिरफ्त में लिया हे अरोपियो से पुलिस पूछताछ कर रही हे
पिछले दिनों काफी संख्या में पीड़ित लोगो ने बाणगंगा पुलिस को एक शिकायत आवेदन देकर अपनी पीड़ा को पुलिस के समक्ष रखा था जहा आरोपी पिता पुत्र ने फंड के नाम पर सभीस इ अलगअलग राशि में तकरीबन एक करोड़ 24 लाख की राशि ले ली थी और भाग निकले थे आरोपी ने सभी को पैसा का दोगुना लौटने का हवाला देते हुए फ्राड किया था आज पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र को अपनी गिरफ्त में लिया है
