इंदौर पुलिस लगातार संगठित अपराध के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है जिसमें ड्रग्स और अवैध शराब बिक्री को लेकर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है आज इंदौर के जिलाधीश कार्यालय पर पुलिस के आला अधिकारी, नारकोटिक्स विभाग, आबकारी विभाग ,ड्रग्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई एक रणनीति तैयार की गई
इंदौर के जिलाधीश कार्यालय पर पुलिस के आला अधिकारी, नारकोटिक्स विभाग ,और ड्रग्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई जिसमें अवैध मादक पदार्थ और शराब बिक्री को लेकर जीरो टॉलरेंस के आधार पर संयुक्त कार्रवाई का निर्णय लिया गया इसमें शराब के अवैध भंडारण, वितरण, बिक्री को लेकर एक कार्य योजना बनाई गई. जिसमें आबकारी विभाग के अधिकारी और क्षेत्र के एडिशनल एसपी मिलकर संयुक्त कार्रवाई करेंगे इंदौर के आईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने कहा कि मिथाइल अल्कोहल का उपयोग विभिन्न स्तर पर होता है लेकिन मिथाइल अल्कोहल परिवहन के लिए परिवहन कर्ता को स्थानीय थाने को संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करानी होगी
