इंदौर खजराना पुलिस ने मादक पदार्थों की खरीदी बिक्री करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में चरस बरामद की है जिसे कीमत ₹3 लाख से अधिक की आंकी गई है यह आरोपी ऑटो रिक्शा में चरस सप्लाई करते थे।
दरअसल खजराना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ युवक पैसेंजर ऑटो में क्षेत्र की साईं कृपा कॉलोनी के सामने मैदान में चरस बेचने की फिराक में बैठे हैं सूचना की तस्दीक करने के बाद घेराबंदी कर इन आरोपियों को पकड़ा गया जिन की तलाशी में इन आरोपियों के पास से 345 ग्राम चरस बरामद की है पुलिस के मुताबिक यह आरोपी ऑटो रिक्शा के माध्यम से चरक सप्लाई करते थे इन आरोपियों में इमरान सादिक पिता हबीब खान जाकिर पिता साबिर है पुलिस ने बताया कि यह सभी आरोपी चरस युवक युवतियों को सप्लाय करते थे इस पूरे मामले में और भी आरोपी के गिरफ्तार होने की संभावना है
