रावजी पुलिस ने एक घर पर छापा मारकर वाह से 70 से अधिक विदेशी शराब की पेटियां जब्त की है । जब्त शराब की कीमत लाखो रुपये बताई जा रही है । फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है जिससे अन्य जगहों पर भी शराब मिलने की उम्मीद है ।
प्रदेश सरकार के निर्देश पर पुलिस द्वारा नशा माफियाओं पर कार्यवाई जारी है । इसी कड़ी में रावजी बाजार पुलिस ने क्षेत्र में ही एक घर मे बने गोडाउन से 70 पेटी महंगी अंग्रेजी शराब जब्त की है । पता चला है कि आरोपी इस गोडाउन में शराब रखते थे और जरूरत पड़ने पर रात को अलग अलग जगहों पर इसे सप्लाई किया जाता था ।
जब्त शराब की कीमत करीब लाखो रुपये बताई जा रही है । पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है । पुलिस को आशंका है की आरोपी से और भी शराब मिल सकती है ।
