
इन्दौर। आज केंद्रीय कैबिनेट सूचना एवं प्रसारण, वन और पर्यावरण, भारी उद्योग एवं लोक उद्यम विभाग के मंत्री प्रकाश जावड़ेकर निजी प्रवास पर इन्दौर पधारे। वे यहां विजय दीक्षित के निवास पर पहुंच कर उनके सुपुत्र एवं पुत्रवधू नवविवाहित दंपति तनुज दीक्षित एवं चेतना दीक्षित को आशीर्वाद दिया, साथ ही पूरे दीक्षित परिवार को बधाई और शुभकामनाए प्रेषित करी। इस मौक़े पर श्रीमती प्रिया दीक्षित एवं प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक तेजन दीक्षित भी साथ थे। इस दौरान इन्दौर के सांसद शंकर लालवानी भी मौजूद रहें।
