एरोड्रम क्षेत्र में हुए सनसनीखेज दोहरे अंधेकत्ल का, पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा।
पुलिस आरक्षक की उसकी पत्नी सहित की गई थी, नृशंस हत्या। नाबालिक बेटी ने ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर दिया, अपने माता पिता की हत्या को अंजाम।
पुलिस आरक्षक की उसकी पत्नी सहित की गई थी, नृशंस हत्या।
नाबालिक बेटी ने ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर दिया, अपने माता पिता की हत्या को अंजाम।
पुलिस की तत्परता से मात्र 12 घंटे में आरोपी को घटना में प्रयुक्त हथियार सहित किया गिरफ्तार।
इंदौर -दिनांक 18 दिसंबर 2020- थाना एरोड्रम पर कल दिनांक 17 दिसंबर को सूचना प्राप्त हुई थी कि रुकमणी नगर में एक घर में दंपत्ति की नृसन्स हत्या कर दी गई है तथा ताला बाहर से लगा हुआ है। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी सीएसपी एडिशनल एसपी, एसपी तथा डीआईजी इंदौर शहर घटनास्थल पर पहुंच घटनास्थल का मुआयना किया गया। घटना सनसनीखेज गंभीर तथा अज्ञात अंधे कत्ल की थी यह पुलिस के लिए अत्याधिक चुनौतीपूर्ण घटना थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन श्री योगेश देशमुख द्वारा त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए। उसके परिपालन में डीआईजी इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र तथा पुलिस अधीक्षक श्री विजय खत्री द्वारा अति पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन- 2 डॉ प्रशांत चौबे, नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज श्री जयंत राठौर तथा थाना प्रभारी श्री राहुल शर्मा के नेतृत्व में प्रथक प्रथक प्रथक टीमें गठित कर उन्हें योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
उक्त टीमों के द्वारा घटना के संबंध में विभिन्न प्रकार की पूछताछ, तकनीकी सर्विलांस तथा सीसीटीवी फुटेज आदि के विश्लेषण करना प्रारंभ किया गया। सतत् प्रयास के दौरान लगभग 50 से अधिक साथियों से पूछताछ की गई वही करीब 200 कैमरों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए इसी प्रकार तकनीकी टीम द्वारा बड़ी मात्रा में डाटा का विश्लेषण अध्ययन किया गया जिसके परिणाम स्वरूप मात्र 12 घंटे में ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए।
घटना के संबंध में खुलासा होने पर यह ज्ञात हुआ कि मृतक पति-पत्नी तथा उनका बेटा और उनकी एक बेटी साथ में रहते थे तथा बगल के घर में उक्त दंपत्ति के माता-पिता निवास करते थे। घटना दिनांक को मृतक दंपत्ति का बेटा उनके माता-पिता यानि अपने दादा-दादी के साथ था तथा बेटी और दंपत्ति घर में सोए हुए थे। घटना के बाद से दंपत्ति की नाबालिग बेटी फरार थी तथा घटना के समय आवाजें आने पर उसके संदिग्ध आचरण की सूचना आसपास के लोगों द्वारा दी गई थी विभिन्न सर्विलांस के आधार पर ज्ञात हुआ कि उक्त नाबालिक लड़की का धनंजय यादव उर्फ डीजे निवासी महावीर मार्ग गांधीनगर से संपर्क था तथा इसी बात को लेकर पूर्व में विवाद आदि भी हुए थे। घटना के बाद से उक्त धनंजय यादव भी फरार हो गया था लगातार साक्षी विश्लेषण पर घटना का पता चला की उक्त नाबालिक लड़की एवं धनंजय यादव ने आपस में पूर्व योजना बनाकर उक्त हत्या को अंजाम दिया गया है। घटना का कारण घर में रखे रुपए आदि लूटना तथा उनको रोक-टोक करने से रंजिश का बदला लेना था।
घटना में अपने गंभीर कृत्य के प्रति सहानुभूति के लिए उक्त नाबालिक बच्ची के द्वारा एक नोट भी लिखा गया, जिसमें उसने सरासर फर्जी आरोप अपने पिता पर लगाना उसके द्वारा स्वयं स्वीकार किया गया है।
घटना के संबंध में पूर्ण पता रसी करने पर ज्ञात हुआ कि आरोपियों द्वारा पूर्ण तैयारी करके एक बड़ा बकानुमा चाकू तथा एक दरातां लाकर प्रातः 4:00 बजे जैसे ही लड़की ने दरवाजा खोला और आरोपी धनंजय घर में प्रवेश हुआ । योजनाबद्ध तरीके से पहले आरक्षक की पत्नी पर वार किया गया, उसके पश्चात आरक्षक की हत्या की गई। हत्या उपरांत उन्होंने घर से अलमारी में रखे हुए लगभग 1,19,000/- रुपय लेकर यहां वहां होते-होते मंदसौर तरफ भागे तथा आगे राजस्थान जाकर रहने का इरादा था, लेकिन पुलिस की नाकाबंदी चेकिंग के कारण डर के कारण नहीं जा पाए और पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिए गए।
दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ घटना में प्रयुक्त हथियार, रुपए तथा बाइक आदि बरामद कर जप्त कर ली गई है।
उक्त सनसनीखेज घटनाक्रम पर त्वरित कार्यवाही करने वाली टीम को पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर शहर द्वारा 20 हजार रुपए के नगर पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले