सोशल मीडिया पर अपनी ही परिचित युवती का फर्जी फेसबुक आईडी एवं फर्जी टिकटाक आईडी बनाने वाला आरोपी राज्य साइबर सेल की गिरफ्त में
• पीड़ित युवती ने फर्जी फेसबुक एवं टिकटाक आईडी बनने की सायबर सेल में की शिकायत । • आरोपी नें ईर्ष्या भावना एवं पीड़ित युवती के दोस्तों से बदला लेने को बनायी थी फर्जी आईडी ।
• पीड़ित युवती ने फर्जी फेसबुक एवं टिकटाक आईडी बनने की सायबर सेल में की शिकायत ।
• आरोपी नें ईर्ष्या भावना एवं पीड़ित युवती के दोस्तों से बदला लेने को बनायी थी फर्जी आईडी ।
• आरोपी युवक पीड़ित युवती से करना चाहता था शादी ।
• युवती को बदनाम करने की नियत से फर्जी टिकटाक आईडी पर युवती का मोबाइल नंबर डाला।
पुलिस अधीक्षक सायबर सेल इंदौर ने बताया कि विगत दिनों वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण सायबर पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा लाकडाउन की अवधि में एवं पूर्व में आयी शिकायतों/अपराधों को गंभीरता से त्वरित निराकरण बाबत निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य में सायबर सेल इंदौर मे शिकायतकर्ता एक युवती नें शिकायत दर्ज करायी गई थी कि उसके नाम से किसी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर बार बार फर्जी फेसबुक एवं टिकटाक आईडी बनाकर अश्लील भाषा का उपयोग करते हुए पीड़िता का मोबाइल नंबर एवं फोटो पोस्ट कर उसे मानसीक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था । शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जांच उपरांत अपराध क्रमांक 126/20 धारा 43/66, 66सी, 67 आईटी एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण की विवेचना निरीक्षक राशिद अहमद एवं सहायतार्थ प्रआर मनोज राठौड़ को सौपी गई । प्रकरण की विवेचना में आए तथ्यों के आधार पर संदिग्ध अनिल कुमार मौर्य को पूछताछ हेतु आज सायबर सेल कार्यालय लाया गया । जिससे प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह पीड़िता युवती को पसंद करता था तथा उससे सगाई करना चाहता है जो कि उसी के ही समाज की है । पीडिता युवती सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, टिकटाक आदि पर बहुत सक्रिय रहती थी और वह अपने दोस्तो के साथ फोटो डालती रहती है , जो कि आरोपी को यह बात पसंद नही आयी । युवती के घर भी वह सगाई का प्रस्ताव लेकर गया था किंतु युवती ने सगाई का प्रस्ताव ठुकरा दिया इसी बात से आहत होकर आरोपी नें युवती व उसके दोस्तो से बदला लेने की ठानी । आरोपी ने वर्ष 2019 से कई बार युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बना चुका है तथा आईडी बनाकर युवती को एवं उसके दोस्तो को मैसेज करने बाद आईडी बंद कर देता था । आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किया है । आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से फर्जी फेसबुक आईडी एवं फर्जी टिकटाक आईडी बनाने में उपयोग किया गया मोबाइल फोन एवं सिम को जप्त किया गया है ।
गिरफ्तार आरोपी – अनिल कुमार पिता अशोक कुमार मौर्य आयु – 25 साल पता – एरोड्रम रोड़ इंदौर
उक्त अपराध की पतारसी में निरीक्षक राशिद अहमद, उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह,सउनि(अ) धीरज सिंह, प्रआर मनोज राठौड़, आर राहुल सिंह गौर, आरक्षक गजेन्द्र सिंह, आर. राकेश बामनिया, आर विक्रांत तिवारी, आर महावीर सिंह परिहार की सराहनीय भूमिका रही है ।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले