इंदौर अन्नपूर्णा पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के पास से पुलिस ने धारदार हथियार भी बरामद किए हैं आरोपी व्यवसाय प्रतिष्ठान पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे।
दरअसल अन्नपूर्णा पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में ही कुछ आरोपी संदिग्ध दिख रहे व उनके पास हथियार भी हैं सूचना की तस्दीक करने के बाद पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची जहां पांच युवक संदिग्ध अवस्था में दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया जब इन युवकों की तलाशी ली तो इनके पास से धारदार हथियार भी मिले वहीं आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि क्षेत्र में ही एक वेबसाइट प्रतिष्ठान पर इनका डकैती डालने की योजना थी फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं एक बड़ी घटना होने के पहले पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है।
