देश की बात, आपके शहर से
Indore24°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsDelhi
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

‘लक्ष्मी’ के भाई से रूठी लक्ष्मी:बेटी की शादी में 500 करोड़ खर्च करने वाले लक्ष्मी मित्तल के भाई प्रमोद पर 24 हजार कराेड़ का कर्ज

कभी बेटी की शादी में 500 करोड़ रुपए का खर्च कर सुर्खियों में रहने वाले स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल के छोटे भाई प्रमोद मित्तल ब्रिटेन के सबसे बड़े बैंकरप्ट (दिवालिया) घोषित किए जा सकते हैं।

Abhishek Raghuvanshi21 अक्टूबर 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

कभी बेटी की शादी में 500 करोड़ रुपए का खर्च कर सुर्खियों में रहने वाले स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल के छोटे भाई प्रमोद मित्तल ब्रिटेन के सबसे बड़े बैंकरप्ट (दिवालिया) घोषित किए जा सकते हैं। 64 साल के प्रमाेद मित्तल का कहना है, “मुझ पर 23,750 कराेड़ रुपए का बकाया है। मैंने अपनी तमाम संपत्ति एक साैदे में गंवा दी। अब मेरे पास इनकम का भी काेई जरिया नहीं है, सिवाय दिल्ली के पास एक जमीन के। इसकी कीमत कभी 45 पौंड (4300 रुपए) थी। मेरे पास कुल जमा डेढ़ करोड़ रुपए रह गए हैं। मेरी अपनी कोई कमाई नहीं रह गई है। पत्नी भी मुझ पर निर्भर नहीं हैं। हकीकत यह है कि मेरे सामने अब जीने का संकट खड़ा हो गया है। मेरे महीने का खर्च करीब 2 लाख रुपए है।”पिछले साल फ्रॉड के केस में गिरफ्तार किए गए थे प्रमोद का विवाद 14 साल पुराना है। वे कई कर्जों के एवज में गारंटर थे, लेकिन, धोखाधड़ी के मामले में फंसने के बाद वे अपना कर्ज नहीं चुका पाए। तब बड़े भाई लक्ष्मी मित्तल ने दो बार जमानत की रकम भरकर उन्हें आपराधिक कार्रवाई से बचाया भी था। प्रमोद पर ब्रिटेन स्टेट ट्रेडिंग कॉरपोरेशन (STC) के 2,210 करोड़ रुपए का बकाया था। 2019 में उन्हें धोखाधड़ी के आरोप में बोस्निया में गिरफ्तार भी किया गया था। यह मामला कोयला प्लांट GIKIL से जुड़ी धोखाधड़ी का है। प्रमोद एक हजार कर्मचारियों वाली इस फर्म को साल 2003 से चला रहे थे। वे GIKIL के सुपरवाइजरी बोर्ड के प्रमुख थे। प्रमोद को इस प्लांट के खाते से करीब 84 करोड़ रुपए के संदिग्ध ट्रांसफर के बारे में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। यह ट्रांसफर साल 2006 से 2015 के बीच किए गए थे। इस प्लांट में एक स्थानीय पब्लिक कंपनी (KHB) का भी शेयर है। पिछले साल प्रमोद को 92 करोड़ रुपए की जमानत दिए जाने के बाद रिहा किया गया था। तब मीडिया में यह खबर आने लगी थी कि दोनों भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद हो गया है।आर्सेलर के कारोबार में प्रमोद की 28,200 करोड़ रुपए की हिस्सेदारी दुनिया की सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी आर्सेलर मित्तल का लक्जमबर्ग स्थित कारोबार 84,600 करोड़ रुपए का है। इसमें प्रमोद की हिस्सेदारी 28,200 करोड़ रुपए है। ब्रिटेन में हाल में जारी टाइम रिच लिस्ट के अनुसार क्वींस पार्क रेंजर्स फुटबॉल क्लब में उनकी 20 फीसदी की हिस्सेदारी है और उसकी लागत 50 हजार करोड़ रुपए है। बड़े भाई लक्ष्मी मित्तल ब्रिटेन के 19वें सबसे अमीर आदमी हैं। वे ब्रिटेन के पॉश इलाके मेफेयर में 2000 करोड़ रुपए की हवेली के मालिक हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑