प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के मोर्चे पर सांसद शंकर लालवानी लगातार सकिय, पंचगव्य से बने उत्पाद बनाने की अनूठी कार्यशाला संपन्न, गौमूत्र से फिनाइल और गोबर से डिजाइनर समेत कई प्रोडक्ट बनाना सिखाया गया
लोक सांस्कृतिक मंच का आयोजनआत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आयोजनपूरे मध्यप्रदेश से आए लोगों ने ली ट्रेनिंग सासंद शंकर लालवानी ने गौ गोबर से बने उत्पादों की राज्य स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ किया।
- लोक सांस्कृतिक मंच का आयोजन
- आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आयोजन
- पूरे मध्यप्रदेश से आए लोगों ने ली ट्रेनिंग
सासंद शंकर लालवानी ने गौ गोबर से बने उत्पादों की राज्य स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस आयोजन में देसी गाय के पंचगव्य यानी दूध, दही, घी, गोबर व गोमुत्र से विभिन्न उत्पाद बनाने की ट्रेनिंग दी गई। इस कार्यशाला में पूरे मध्यप्रदेश से प्रतिभागी जुटे और सभी ने इस आयोजन की तारीफ की।
इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के अनुसार इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जहां पूरे प्रदेश से जुटे प्रतिभागियों को गाय के पंचगव्य से विभिन्न उत्पाद बनाने की ट्रेनिंग दी गई है। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा और गाय को पुन: गौरवशाली स्थान मिलेगा।
इस कार्यक्रम का आयोजन लोक सांस्कृतिक मंच और स्वानंद गोविज्ञान नागपुर ने मिलकर किया। इस आयोजन में गौसेवक श्री जितेंद्र भकने ने प्रशिक्षण दिया और कला प्रशिक्षक एकता मेहता का विशेष सहयोग रहा है।
इस आयोजन में पंचगव्य से निम्न वस्तुएं बनाना सिखाया गया –
- गोमूत्र से फिनायल
- गोबर से डिजाइनर कंडे ॐ, स्वस्तिक, कपूर वाले
- गोबर से सजावट का सामान
- गोबर से मोमेंटो
- गोबर से माला
- गोबर से एंटी रेडिएशन मोबाइल बैक कवर
- गोबर से दिया
- गोबर से राखियां
- गोबर से नेमप्लेट
- एन्टी रेडिएशन मोबाइल स्टैंड
- गोबर से तोरण
12.गोबर से सम्बरानी कप
13.गोबर से धूपबत्ती 6 प्रकार की - गोबर से मूर्तिया
- गोबर से समिधा/लकड़ी
- गोबर से गमले
- गोबर से सुगंधित ऊर्जा दीपक
- गोबर से अग्निहोत्र व बलिवैश्व यज्ञ की किट
- गोबर से सीड बॉल बनाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू करने के बाद से ही सांसद शंकर लालवानी इस अभियान में लगातार सक्रिय रहे हैं। लालवानी इससे पहले भारतीय त्यौहारों से चीनी सामान का कब्जा हटाने के लिए स्वदेशी सांसद राखी और मिट्टी के गणेश जैसे सार्थक पहल कर चुके हैं।
कार्यक्रम का संचालन कमल आहूजा ने किया वहीं स्वागत दीपक लवांगडे, सतीश शर्मा, कमल गोस्वामी और पवन शर्मा ने किया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले