इंदौर बेजुबान श्वान को गोली मारने वाले आरोपी को बाणगंगा पुलिस ने गिरफ्तार किया
राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स इलाके में बोट क्लब में ऊपरी झील के किनारे खड़ी रेलिंग पर से एक कुत्ते को झील में फेंकने का मामला अभी ठंडा भी नही पड़ा है कि अब इंदौर बेजुबान श्वान को गोली मारने का मामला सामने आया है जिसके बाद श्वान की मौत हो गई है।
राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स इलाके में बोट क्लब में ऊपरी झील के किनारे खड़ी रेलिंग पर से एक कुत्ते को झील में फेंकने का मामला अभी ठंडा भी नही पड़ा है कि अब इंदौर बेजुबान श्वान को गोली मारने का मामला सामने आया है जिसके बाद श्वान की मौत हो गई है। हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वही उसकी बंदूक के लाइसेंस को निरस्त करने के लिए कलेक्टर को पत्र भी लिखा है।
घटना इंदौर बाणगंगा थाना क्षेत्र के टिगरिया बादशाह इलाके की है जहाँ एक किसान को कुत्ते का भौंकना इतना नागवार गुजरा कि उसने कुत्ते की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब बेजुबानों के लिए कार्य करने वाली संस्था पीपुल्स फॉर एनिमल की प्रमुख प्रियांशु जैन ने बाणगंगा थाने पर शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की तफ्तीश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाणगंगा थाना पुलिस ने बताया की पीपुल्स फॉर एनिमल की प्रमुख प्रियांशु जैन ने रविवार को एक पत्र के जरिये शिकायत की 26 सितंबर की रात टिगरिया बादशाह क्षेत्र में पंकज शुक्ला नामक व्यक्ति ने एक कुत्ते की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस के मुताबिक क्योंकि मामला पशु क्रूरता का था लिहाजा तत्काल संज्ञान में लिया गया और गोली मारने वाले पंकज शुक्ला को गिरफ्तार भी कर लिया गया है इधर, मृत हो चुके श्वान को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वही आरोपी ने पूछताछ में बताया की कुत्ता भौंकता और काटता था इसलिए उसने कुत्ते को मार दिया हालांकि पूछताछ में आरोपी पंकज शुक्ला ये नही बताया कि बेजुबान श्वान ने किस किस को काटा है। किसी भी बेजुबान जानवर की हत्या को बर्दाश्त नही किया जा सकता है लिहाजा पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत आरोपी पर प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वही आरोपी पंकज शुक्ला की 12 बोर की लायसेंसी बंदूक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। अब पुलिस जिला दंडाधिकारी से निवदेन कर आरोपी के बंदूक के लायसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई में जुट गई है।
पूरे मामले को सामने लाने वाली पीपुल्स फ़ॉर एनिमल्स संस्था की प्रमुख प्रियांशु जैन ने बताया कि हमे शिकायत मिली थी टिगरिया बादशाह क्षेत्र में पंकज उर्फ गब्बर नाम के व्यक्ति ने कुत्ते को गोली मार दी है जिसके बाद शव के पीएम में ये बात सामने आई है कि कुत्ते के शरीर मे छर्रे है। प्रियांशु जैन ने बताया कल हमने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी थी।
इस मामले के सामने आने के बाद उन सभी लोगो को होशियार रहना चाहिए जो थोड़ी सनक के चलते बेजुबानों पर क्रूरता की हदे पार कर देते है नही तो उन पर भी कानूनी शिकंजा कसा जा सकता है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले