चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही कड़ाई से लागू होंगे आदर्श आचार संहिता के उपबंध*
*सांवेर विधानसभा चुनाव के संदर्भ में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक सम्पन्न*इंदौर 27 सितंबर, 2020 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष सिंह की अध्यक्षता में आज मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक सम्पन्न हुई।
*सांवेर विधानसभा चुनाव के संदर्भ में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक सम्पन्न*इंदौर 27 सितंबर, 2020 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष सिंह की अध्यक्षता में आज मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक सम्पन्न हुई। सांवेर विधानसभा के प्रस्तावित उपचुनाव के संदर्भ में आयोजित इस बैठक में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों से उपस्थित दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने कहा कि उप चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो जाएगी। आचार संहिता के सभी प्रावधानों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में यह भी स्पष्ट किया कि आचार संहिता केवल सांवेर विधानसभा क्षेत्र में ही सीमित रहेगी। बैठक में डीआईजी श्री हरिनारायणा चारी मिश्रा, एस पी द्वय श्री महेश चंद्र जैन, एवं श्री विजय खत्री अपर कलेक्टर निर्वाचन श्री अभय बेडेकर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोहन कनाश, एडीएम श्री अजय देव शर्मा, रिटर्निंग ऑफ़िसर सांवेर श्री आरएस मंडलोई एडिशनल एसपी श्री अनिल पाटीदार, सांवेर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी एसडीएम तहसीलदार और विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने आचार संहिता के विभिन्न प्रावधानों नियमों और उपनियमों से सभी को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इस बार कोविड-19 के कारण कुछ नए प्रावधान भी बनाए गए हैं, जिनका सभी को पालन करना होगा। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष नामांकन जमा करते वक़्त प्रत्याशी के अतिरिक्त 2 अन्य व्यक्ति ही साथ में रह पायेंगे। वही रोड शो और जुलूस के दौरान अधिकतम पाँच गाड़ियों का क़ाफ़िला ही मान्य होगा। कलेक्टर श्री सिंह ने स्पष्ट किया कि सभी तरह के राजनैतिक आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति आवश्यक होगी। सभाओं में निर्धारित संख्या से ज़्यादा की भीड़ किसी भी तरह मान्य नहीं होगी। बैठक में डीआईजी श्री हरिनारायणा चारी मिश्र ने कहा कि निर्वाचन के संदर्भ में जिला पुलिस बल द्वारा पर्याप्त तैयारियां की जा रही है। सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के साथ साथ अब निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित संख्या से अधिक की चुनावी भीड़ इकट्ठी करने पर भी पुलिस बल द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही की जाएगी। ए॰डी॰एम॰श्री अजय देव शर्मा ने निर्वाचन संबंधी अनुमतियां के प्रावधानों से अवगत कराया मास्टर ट्रेनर श्री आर के पांडे ने संपूर्ण आचार संहिता के प्रमुख बिंदुओं से उपस्थितजनों को अवगत कराया। बैठक में श्री राजेश सोनकर, श्री गौरव रनदीवे श्री सदाशिव यादव श्री राजेश शर्मा, श्री अशोक गोयल, श्री गुलाम जिलानी तथा श्री इमतियाज उपस्थित थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले