ब्रेकिंग न्यूज
थाना एरोड्रम क्षेत्र में गत वर्ष अप्रैल में हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश, आरोपीगण गिरफ्तार। आरोपियों ने नशे के दौरान विवाद में कर दी थी, अपने ही दोस्त की हत्या।
थाना एरोड्रम क्षेत्र में गत वर्ष अप्रैल में हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश, आरोपीगण गिरफ्तार।
आरोपियों ने नशे के दौरान विवाद में कर दी थी, अपने ही दोस्त की हत्या।
इंदौर- दिनांक 27 सितंबर 2020 – लंबित मर्गो के निराकरण हेतु पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण पुलिस महानिरीक्षक इंदौर श्री योगेश देशमुख , पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र, एवं पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेश चंद्र जैन द्वारा निर्देश दिये गये थे। निर्देश के पालन में थाना एरोड्रम के मर्ग सदर की समीक्षा के दौरान पाया गया कि घटना दिनांक 02.04.2019 को मृतक योगेश पिता यादवराव बाघमारे उम्र 35 वर्ष निवासी प्रजापत नगर थाना द्वारिकापुरी इंदौर की मौत उसके शरीर पर आयी चोटों के कारण हुई थी, जो कि प्रथम दष्ट्या धारा 302 भादवि. का अपराध प्रतीत हो रहा था। तत्समय नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज एवं थाना प्रभारी एरोड्रम द्वारा उक्त तथ्य पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेश चंद्र जैन के संज्ञान में लाया जाकर निर्देशानुसार मर्ग सदर में धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
थाना प्रभारी एरोड्रम श्री राहुल शर्मा व उनकी टीम द्वारा मृतक के परिजन एवं उसके दोस्तों से पुछतांछ करने पर जानकारी प्राप्त हुई की मृतक नशा करने का आदि था तथा दोस्तों के साथ नशा करता था । घटना के एक दिन पूर्व आरोपियों का नशा (टिकट) की बात को लेकर मृतक योगेश से विवाद हुआ था। उक्त तथ्य प्रकाश में आने पर मृतक के दोस्तों आकाश उर्फ बिट्टू पिता मांगीलाल तंवर उम्र 27 वर्ष निवासी पंचवटी नगर इंदौर एवं कालू उर्फ मूलचंद्र प्रजापत उम्र 26 वर्ष निवासी रामवली नगर इंदौर से घटना के संबंध में पुछतांछ की गई। जो उनके द्वारा मृतक योगेश के साथ पंचवटी नगर आरएपीटीसी रोड़ पर मारपीट कर हत्या करना स्वीकार किया ।
आरोपीगण द्वारा घटना के समय इनके साथ एक अन्य आरोपी राकेश मसल्टी थाना छत्रीपुरा का भी साथ होना बताया गया है। उक्त आरोपी वर्तमान में थाना छत्रीपुरा से अवैध शराब के प्रकरण में जेल में निरूध्द है। आरोपी आकाश ने हत्या की शंका से बचने के लिए मृतक योगेश को स्वयं ऑटों में एमवाय अस्पताल ले जाना भी स्वीकार किया है।
तीनों आरोपीगण शातिर किस्म के आदतन अपराधी है ।
आरोपी आकाश के विरूध्द विभिन्न थानों में करीबन आधा दर्जन अपराध पंजीबध्द है । आरोपी कालू के विरूध्द थाना मल्हारगंज में हत्या का एक प्रकरण एवं आरोपी राकेश मसल्टी थाना छत्रीपुरा इंदौर का निगरानी बदमाश होकर विभिन्न थानों में एक दर्जन अपराध पंजीबध्द है।
उक्त अंधे कत्ल का पर्दाफाश पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेश चंद्र जैन, अति. पुलिस अधीक्षक जोन- 02 पश्चिम श्री प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती सौम्या जैन के निर्देशन में थाना प्रभारी एरोड्रम श्री राहुल शर्मा, उनि. बी एस राठौर, सउनि. रविराज सिंह बैस, आरक्षक 2864 कृष्णा पटेल, आरक्षक 1990 पवन पाण्डेय, एवं आरक्षक 2252 अरविन्द सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक पश्चिम द्वारा उक्त टीम को नगद ईनाम से पुरूष्कृत करने की घोषणा की गई है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले