इंदौर क्राइम ब्रांच पर हीरा निवासी महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराई कि कोई अज्ञात व्यक्ति इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज तथा फोटो भेज रहा है। युवक द्वारा सोशल मीडिया पर गंदे तथा आपत्तिजनक अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर मिलने के लिए दबाव बनाया। महिला द्वारा की गई शिकायत पर जांच करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर योजनाबद्ध तरीके से उसे मिलने के लिए महिला द्वारा इंदौर बुलाया। जैसे ही उक्त युवक महिला से मिलने के आया वैसे ही क्राइम ब्रांच ने आरोपी को धरदबोचा। पकडाए आरोपी का नाम आकाश पाठक है जो दतिया का रहने वाला है। पकड़ाए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह कई महिलाओं की फोटो एडिट कर उन्हें ब्लेकमेल कर चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।
