वरिष्ठ पत्रकार व इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी का राजबाड़ा 2 रेसीडेंसी नाम से मशहूर इस हफ्ते का नया कालम प्रदेश की राजनीति की खास खबरों के साथ
राजवाड़ा 2️⃣ रेसीडेंसी अरविंद तिवारी 9009890098 ? बात यहां से शुरू करते हैं ? दिल्ली में हुए कांग्रेस के चिट्ठी कांड के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस की पॉलिटिक्स दिलचस्प मोड़ ले सकती है।
राजवाड़ा 2️⃣ रेसीडेंसी
अरविंद तिवारी
9009890098
? बात यहां से शुरू करते हैं
? दिल्ली में हुए कांग्रेस के चिट्ठी कांड के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस की पॉलिटिक्स दिलचस्प मोड़ ले सकती है। दरअसल इस चिट्ठी पर राज्यसभा सांसद विवेक तंखा के भी दस्तखत थे। दांवपेंच की राजनीति से नावाक़िफ़ विवेक तंखा ने कपिल सिब्बल और गुलाब नबी के सम्मान में इस चिट्ठी पर हस्ताक्षर कर अपनी अच्छी खासी निर्विवाद, साफ सुथरी राजनीति को विवादों में फंसा दिया। कांग्रेस का चिट्ठी कांड इस उभरते नेता के लिए नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि कमलनाथ, दिग्विजय सिंह की राजनीतिक पारी के बाद और मध्यप्रदेश कांग्रेस में नई पीढ़ी के स्थापित होने के बीच में विवेक तंखा मध्यप्रदेश कांग्रेस में बन रहे एक शून्य को भरने की तैयारी में थे।
? कांग्रेस वर्किंग कमेटी यानी सीडब्ल्यूसी की खबरें लीक करने के मामले में शंका की सुई मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव पर है। यादव कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य है। पिछले दिनों हुई कमेटी की हंगामेदार बैठक की खबर लीक करने के मामले में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के पास यादव को लेकर पुख्ता जानकारी पहुंच गई है। कुछ स्क्रीनशॉट से तो सबकुछ साफ हो गया है। मध्य प्रदेश के कांग्रेस राजनीति में यादव के सितारे वैसे ही गर्दिश में हैं और ताजा घटनाक्रम से उनकी परेशानी बढ़ने वाली ही है।
? एक बात की चर्चा बड़ी जोरों पर है और वह यह कि भारतीय जनता पार्टी का एक धड़ा जिसमें कई वजनदार नेता शामिल हैं, इस बात के लिए पूरी ताकत लगाए हुए हैं कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को आने वाले उपचुनाव में ग्वालियर चंबल संभाग से करारा झटका मिले। यह सब नेता इस बात से आशंकित हैं कि यदि उपचुनाव में सिंधिया इस अंचल से अच्छी खासी सीटें जिता ले गए तो फिर उन्हें कौन पूछेगा। सिंधिया को रोकने में लगे इन लोगों की तैयारी सिंधिया समर्थक उम्मीदवारों के सामने बागी उम्मीदवार मैदान में लाने की भी है। यह नेता कौन हैं, इसे जानने के लिए आपको ग्वालियर चंबल संभाग से बाहर जाने की जरूरत नहीं।
? बहुचर्चित हनी ट्रैप कांड ने भले ही कईयों की नींद हराम कर रखी हो लेकिन इसकी जांच के लिए बनी एसआईटी का प्रमुख होना वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डा राजेंद्र कुमार के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। हनी ट्रैप मामले में हाईकोर्ट के सख्त रवैये को देखते हुए सरकार किसी नए अवसर को मौका देने के बजाय राजेंद्र कुमार को 3 महीने का सेवा विस्तार दे सकती है। वे आज ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं। हालांकि इसका विरोध भी शुरू हो गया है।एसआईटी के कामकाज पर हाईकोर्ट की पैनी निगाहें हैं और वह पहले भी एसआईटी चीफ बदलने के मुद्दे पर अपनी नाराजगी दर्शा चुकी है। हाईकोर्ट की नाराजगी से बचने के लिए ही सरकार ने पिछले दिनों इस मामले के ओआईसी पीटीसी इंदौर के एसपी अवधेश गोस्वामी का टीकमगढ़ एसपी के पद पर किया गया तबादला ताबड़तोड़ निरस्त किया था।
? वाणिज्यिक कर विभाग में प्रमुख सचिव रहते हुए मनोज गोविल भले ही असरकारक नहीं रह पाए हों, लेकिन अब यहां प्रमुख सचिव के रूप में दीपाली रस्तोगी की मौजूदगी सरकार के लिए तो फायदेमंद रहेगी ही मंत्री जगदीश देवड़ा की परेशानी भी कुछ कम होगी। विभाग में रस्तोगी की असरकारक मौजूदगी का एहसास उस वक्त हुआ जब सहायक आबकारी आयुक्त और जिला आबकारी अधिकारी पद के लिए उन तक जो नामों की सूची पहुंची थी उसका उन्होंने बहुत बारीकी से अध्ययन किया और किस अफसर की क्या खासियत है और उसे क्यों मौका नहीं दिया जाना चाहिए इस अनुशंसा के साथ आगे बढ़ा दिया। इतनी खूबियां सामने आने के बाद भला उन अफसरों को कैसे मौका मिलता। मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
? एक जमाना था जब पुलिस मुख्यालय में एआईजी प्रशासन के पद पर मौका मिलना भोपाल की लूप लाईन वाली पदस्थापना में सम्मानजनक माना जाता था। एआईजी कार्मिक के पद के गठन के बाद इस पद का रुतबा कुछ कम हुआ था। अब इस शाखा में भी 4 आईपीएस अधिकारी आईजी के रूप में पदस्थ हैं। इनमें से भी दो अमित सिंह और नवनीत भसीन तो जबलपुर और ग्वालियर जैसे जिलों के एसपी रह चुके हैं। वैसे प्रशासन शाखा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अन्वेष= मंगलम अपने मातहतों से काम लेने का रास्ता निकाल ही लेते हैं और यहां भी वे उसमें सफल रहेंगे।
? जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट को सांवेर उपचुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए भले ही एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ रहा हो लेकिन उनके भाई डॉ. सुरेश सिलावट और भाभी सुधा सिलावट के तो मजे ही मजे हैं। कांग्रेस सरकार के दौर में होलकर कॉलेज के प्राचार्य बने सिलावट भाजपा की सरकार बनते ही अपर संचालक भी बना दिए गए। हाल ही में प्राचार्य कोटे से वे और उनकी पत्नी दोनों विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद में मनोनीत भी हो गए। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय कुलपति पद के लिए भी उनका दावा है ही। इसमें डॉक्टर सिलावट को अपने साढू झाबुआ से भाजपा सांसद जी एस डामोर की भी पूरी मदद मिल रही है। अब बचता क्या है?
? किस्मत हो तो सत्य प्रकाश शर्मा जैसी। परिवहन विभाग के ग्वालियर मुख्यालय में निजी सहायक की हैसियत वाला यह कारिंदा इन दिनों विभाग को अपनी उंगलियों पर नचा रहा है। मंत्री गोविंद राजपूत इसके मुरीद हो गए हैं क्योंकि इसने उन्हें रास्ते दिखा दिए। वी मधु कुमार को जिस तरह परिवहन आयुक्त पद से विदा होना पड़ा उसके बाद नए आयुक्त मुकेश जैन भी शर्मा का प्रताप समझ चुके हैं। इसके बाद बचता क्या है। इस सब का नतीजा है कि इन दिनों मध्यप्रदेश के चार सबसे अहम परिवहन बैरियर शर्मा की देखरेख में ही संचालित हो रहे हैं और इसकी शरण में आने के बाद निरीक्षक से लेकर आरक्षक तक का उद्धार हो पाता है।
??♂️ चलते चलते??♂️
? ऐसा क्या है कि एडीजी सुधीर शाही के कमरे पर इन दिनों सबकी निगाहें रहती हैं। इस कमरे में एक शख्स की आवाजाही आखिर लोगों को इतना परेशान क्यों किए हुए है। कौन है यह शख्स जरा पता करिए।
? यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो मध्य प्रदेश लॉन टेनिस एसोसिएशन के सचिव अनिल धूपर 6 सितंबर को ऑल इंडिया लॉन टेनिस एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल हो जाएंगे। वह यह सम्मान हासिल करने वाले मध्यप्रदेश के पहले व्यक्ति होंगे।
? पुछल्ला
★ कमलनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष पद पर सोनिया गांधी को ही बरकरार रखने की पैरवी की और उनके खास सिपहसालार सज्जन सिंह वर्मा ने गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आखिर तार तो जोड़ना पड़ेंगे ना।
? अब बात मीडिया की
● एक समय नई दुनिया में आनंद पांडे के निजी सहायक की भूमिका में रहे आयुष मिश्रा ने सिटी भास्कर भोपाल के ब्रांड हेड पद से इस्तीफा दे दिया है। वह अब दिल्ली में अपनी नई भूमिका तलाश रहे है।
● इस बात की चर्चा जोरों पर है कि मध्यप्रदेश में नई दुनिया को टेकओवर करने वाला जागरण समूह राजस्थान में भी एक बड़े पत्र समूह को टेकओवर कर रहा है।
● मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा केबल नेटवर्क डिजीआना जल्दी ही सेटेलाइट पर आने की तैयारी में है।
● अंशुमन खरे ने स्वदेश न्यूज़ चैनल को बाय बाय कर दिया है।
● नई दुनिया के नए स्टेट एडिटर सतगुरु शरण अवस्थी ने इंदौर में रिपोर्टिंग टीम, जिसमें रिपोर्टर और फोटोग्राफर दोनों शामिल हैं, के लिए वर्क फ्रॉम होम कर दिया है।
● भास्कर न्यूज़ चैनल अब टाटा स्काई पर भी अवतरित हो गया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले