मुख्यमंत्री इंदौर में सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल का शुभारंभ किया; खातेगांव में बोले- घबराएं नहीं, मामा मुख्यमंत्री हैं, 6 सितंबर को 4500 करोड़ रुपए 19 लाख किसानों के खातों में डलवाए जाएंगे
मुख्यमंत्री के साथ भाजपा महासचिव विजयवर्गीय, सांसद लालवानी सहित कई नेता मंच पर मौजूद रहे।
- मुख्यमंत्री देवास जिले के खातेगांव भी पहुंचे और बारिश से खराब फसल का जायजा लिया
- इंदौर में 140 करोड़ रुपए से बने सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में सभी जरूरी सुविधाएं मिलेंगी
- यहां 11 तरह की चिकित्सा सुविधाओं में रेडियोलॉजी, कार्डियोलॉजी, हिमोटोलॉजी भी शामिल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार दोपहर एक दिन के दाैरे पर इंदाैर पहुंचे। सीएम ने यहां सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। अस्पताल को अभी सिर्फ कोरोना मरीजों के लिए शुरू किया जा रहा है। सुपर स्पेशिएलिटी की सेवाएं कुछ समय बाद मिलेंगी।
मुख्यमंत्री इंदौर पहुंचने के पहले देवास के खातेगांव पहुंचे और बारिश से खराब फसल का जायजा लिया। सीएम ने किसानों से कहा कि 6 सितंबर को 4 हजार 500 करोड़ रुपए 19 लाख किसानों के खातों में डलवाए जाएंगे। शिवराज ने कहा कि मामा सीएम हैं, चिंता क्यों कर रहे हो। जरूरत पड़ी तो कर्ज ले लेंगे, या कोई अन्य काम बंद कर देंगे, पर किसानों पर आंच नहीं आने देंगे। यहां से मुख्यमंत्री इंदौर के लिए रवाना हुए।
जटिल न्यूरो, कार्डियक और प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा
402 बिस्तरों वाले इस अस्पताल में न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, नेफ्रोलॉजी, यूरो सर्जरी, कार्डियोलॉजी, कार्डियक सर्जरी, मेडिकल गेस्ट्रोइंलॉजी, सर्जिकल गेस्ट्रोइंट्रोलॉजी, प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी के साथ ऑर्गन ट्रांसप्लांट की सुविधा भी होगी। ऐसा ये मध्यभारत का एकमात्र अस्पताल होगा, जहां एक फ्लोर अंगदान के लिए रिजर्व रहेगा।
यहां हार्ट, किडनी, लिवर ट्रांसप्लांट के लिए विशेष यूनिट है, जो प्रदेश के किसी सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में नहीं है। सारे ओटी एक-दूसरे से कनेक्टेड (इंटीग्रेटेड) हैं। छात्र सेमिनार या कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठकर लाइव सर्जरी देख सकेंगे। सरकार ने यहां 24 पीजीएमओ, 112 डॉक्टर, 253 नर्स, 204 सफाई कर्मचारी, 102 सुरक्षाकर्मी के पद मंजूर किए है।
ये होंगी सुविधाएं
- तल मंजिल पर सारे डायग्नोस्टिक सेंटर।
- 200 सीटों का ऑडिटोरियम।
- आइसोलेशन बेड बढ़ाए जा सकेंगे।
- कभी भी हो सकेगा अस्पताल का विस्तार।
ऐसे पड़ी थी एमवाय की नींव
1939 में विश्व युद्ध के दौरान महाराजा यशवंतराव होलकर बीमार पड़ गए। वे इलाज के लिए अमेरिका गए। उन्हें पेट में चांदी की पसली लगाई गई। उन्हें लगा कि अगर जनता को ऐसा कुछ हो तो वह कहां जाएगी। इस पर उन्होंने सरकार को मुफ्त जमीन के साथ 30 लाख रुपए दिए और 6 जून 1948 को एमवायएच की नींव रखी गई। 18 फरवरी 1950 को काम शुरू हुआ। 26 अक्टूबर 1956 को तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री गोविंद वल्लभ पंत ने इसका उद्घाटन किया था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले



