इंदौर व्यावसायिक इमारत में निवेश करवाकर प्रॉफिट का झांसा देने वाले प्रमोद सेठी व उसकेदो पुत्रों रोहन और राघव सेठी तीनों निवासी तुकोगंज के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है आरोपितों ने फरियादी हिमांशु शर्मा निवासी रोशनसिंह भंडारी मार्ग से 62 लाख से अधिक की राशि निवेशके नाम पर ले ली , लेकिन चार साल बाद भी उसेन प्रॉफिट दिया और न हीरुपये वापस किए तुकोगंजथाना पुलिस के मुताबिक फरियादी ने शिकायत की थी कि 2017 में मुझे एक निवेश सलाहकार दिलीप जैन ने आरोपितों से मिलवाया था मैं अपने पास के रुपये निवेश करना चाहता था । आरोपितों ने मुझसे कहा कि वे लोग टीआइ मॉल के सामने एक व्यावसायिक इमारत बना रहे हैं
वीओ
वही इसमें निवेश करने पर वे समय समय पर लाभ में हिस्सा देंगे साथ ही बाद में मूल भी वापस कर देंगे हिमांशु ने बताया कि कुछ दिनों की मुलाकात में मुझे आरोपितों पर विश्वास हो गया और मैंने 62 लाख रुपये चेक के माध्यम से आरोपितों को दे दिए शुरू में आरोपितों नेलाभ में कुछ हिस्सा दिया , लेकिन बाद में रुपये देना बंद कर दिया आरोपित मेरे 62 लाख रुपये भी वापस नहीं कर रहे हैं उनके ऑफिस जाने पर उनके साथियों ने जान से मारने की धमकी दी बाद में पता चला कि कुछ और लोगों से भी इस तरहसे धोखाधडी की गई है
बाईट तुकोगंज थाना प्रभारी कमलेश शर्मा

