पाकिस्तान से आए गीता को लेकर इंदौर से नई खबर सामने आई है ।।दरअसल गीता के परिजनों को अब पुलिस छत्तीसगढ़ में तलाश कर रही है ।।दरअसल गीता इंदौर के मुख बधिर आश्रम में रह रही है।। जिसने पिछले दिनों अपनी शादी की इच्छा जाहिर की थी ।।गीता के स्वयंवर के लिए बड़ी संख्या में लड़के भी आए थे ,लेकिन उस दौरान गीता ने शादी से इंकार कर दिया था ।।अब एक बार फिर इंदौर पुलिस गीता के परिजनों को ढूंढने की कोशिश में जुटी है।। इसके लिए पुलिस उसके खानपान पर नजर बनाए हुए थी।। जिससे पुलिस को यह लिंक मिली है की गीता का खानपान उसके छत्तीसगढ़ से ताल्लुक होने की ओर इशारा कर रहा है।। वही एक साउथ के हीरो को भी गीता ने पहचानने की कोशिश की है।। जो इशारा कर रहा है कि उसका ताल्लुक कहीं ना कहीं छत्तीसगढ़ और उसके आसपास के इलाकों से है ।।लिहाजा एक बार फिर इंदौर पुलिस ने गीता की परिजनों की तलाश शुरू की है।। देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार गीता के अपने उसे मिल पाते हैं या नहीं।।
बाइट हरिनारायण चारी मिश्रा डीआईजी इंदौर
