सार्वजनिक स्थलों को निःशुल्क सैनेटाइज़ करवाएंगे सांसद शंकर लालवानी, खुद भी मंदिरों को सैनेटाइज़ करने पहुंचे
धार्मिक स्थलों के खुलने के पहले सांसद शंकर लालवानी ने बड़ा ऐलान किया है। सांसद ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों को निःशुल्क सैनेटाइज़ करवाया जाएगा। सबसे खास बात ये होगी कि सैनेटाइजेशन के लिए एल्कोहल का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
धार्मिक स्थलों के खुलने के पहले सांसद शंकर लालवानी ने बड़ा ऐलान किया है। सांसद ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों को निःशुल्क सैनेटाइज़ करवाया जाएगा। सबसे खास बात ये होगी कि सैनेटाइजेशन के लिए एल्कोहल का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। राजवाड़ा के महालक्ष्मी मंदिर और बांके बिहारी मंदिर पहुंचे सांसद ने भगवान से इंदौर समेत पूरे देश में कोरोना का असर खत्म होने की प्रार्थना की।
सांसद शंकर लालवानी राजवाड़ा स्थित महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे और पूरे मंदिर को सैनीटाइज किया। इस ऐतिहासिक मन्दिर को जल्द खोला जाएगा। सांसद ने ऑटोमैटिक स्प्रे मशीनों के सहारे खुद ही मंदिर को सैनेटाइज़ किया। कोरोना वायरस से भक्तों को बचाने के लिए मंदिरों में सैनेटाइजेशन किया गया।
इसके बाद सांसद राजवाड़ा पर ही स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर भी पहुंचे और वहां पर भी सैनेटाइजेशन किया। सांसद ने पुजारियों से बात भी की और मन्दिर खुलने पर की गई व्यवस्थाओं को भी देखा। सांसद ने इस दौरान मंदिर के पुजारियों और प्रबंधकों से व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए भी कहा।
सांसद ने जानकारी देते हुए कहा कि इंदौर में कोरोना का खतरा बरकरार है लेकिन धीरे-धीरे जीवन को पटरी पर लाना है, इसलिए सार्वजनिक स्थलों पर निःशुल्क सैनेटाइजेशन की सुविधा दी जाएगी जिससे वायरस के प्रसार को रोका जा सकें। सांसद ने कहा कि धार्मिक स्थलों में एल्कोहल का इस्तेमाल सफाई के लिए उचित नहीं है इसलिए सैनेटाइजेशन प्रक्रिया में एल्कोहल का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। सांसद मशीनों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि धार्मिक स्थलों समेत कई जगहों की सफाई के लिए अंदर बड़ी मशीनें ले जाना संभव नहीं होता इसलिए विशेष रुप से पोर्टेबल सैनेटाइजेशन मशीनों का इंतज़ाम किया गया है।
सांसद ने आम लोगों से भी कोरोना से बचाव की सावधानियों का सख्ती से पालन करने के लिए आग्रह किया है। सांसद ने कहा है कि हमें धार्मिक स्थलों पर भीड़ नहीं लगानी है और शारीरिक दूरी बनाए रखने पर विशेष ध्यान देना है।
लालवानी ने एक हेल्पलाइन नंबर 96690 70007, 98266 98084, 98930 55192, 99263 66 661 और 98260 11747 जारी करते हुए कहा कि इन नंबर पर फोन कर निःशुल्क सैनेटाइजेशन की सुविधा ली जा सकती है। इसके लिए एक दिन पहले फोन करना होगा और दिन भर में 2-3 जगहों के लिए ये सुविधा उपलब्ध होगी।
ये सुविधा धार्मिक स्थलों, बस स्टॉप, पुलिस थानों, सरकारी अस्पतालों आदि के लिए उपलब्ध रहेगी।
शहर के समाजसेवी अमित चावला ने सांसद से सेवा कार्य मे रुचि दिखाई और ये पोर्टेबल सैनेटाइजेशन मशीन उपलब्ध करवाई है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले