देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

वरिष्ठ पत्रकार व इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी जी का साप्ताहिक कालम , राजबाड़ा 2 रेसीडेंसी

*बात यहां से शुरू करते है* ♦ _सत्ता के माइक वन यानि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी कैबिनेट के नंबर दो गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बीच इन दिनों अबोलापन हैं। यह अबोलापन नेताओं और अफसरों के बीच चर्चा का विषय है।

Abhishek Raghuvanshi1 जून 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

*बात यहां से शुरू करते है*

♦ _सत्ता के माइक वन यानि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी कैबिनेट के नंबर दो गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बीच इन दिनों अबोलापन हैं। यह अबोलापन नेताओं और अफसरों के बीच चर्चा का विषय है। अबोलापन क्यों है इसका कारण तलाशा जा रहा है और यह जल्द से जल्द दूर हो इसकी कोशिश वह लोग कर रहे हैं जो सामान्यतः ऐसे मामलों से दूर रहते हैं। वैसे इसका एक कारण दोनों द्वारा नापसंदगी को मजबूरी में स्वीकार करना बताया जा रहा है।_
<————>
♦ _नीरज मंडलोई का लोक निर्माण विभाग का प्रमुख सचिव बनना उतना चौंकाने वाला नहीं माना जा रहा है जितना डीपी आहूजा का जल संसाधन और नितेश व्यास का नगरीय प्रशासन विभाग का प्रमुख सचिव बनना। दोनों अफसरों को जिन महकमों की कमान सौंपी गई है उन पर या तो अतिरिक्त मुख्य सचिव या फिर इस पद पर पदोन्नति के कगार पर खड़े वरिष्ठ प्रमुख सचिव ही अब तक काबिज होते रहे। निर्माण से जुड़े इन महकमों में हुई इन पदस्थापनाओं को उस डी फैक्टर से जोड़कर देखा जा रहा है जो शिवराज सिंह चौहान के सत्ता में आते ही नौकरशाहों की पदस्थापना के मामले में बहुत पावरफुल हो जाता है_।
<————>
♦ _इन दिनों ग्वालियर कनेक्शन की बड़ी अहमियत है और इसका सबसे अच्छा उदाहरण हैं एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर की डीन डॉ. ज्योति बिंदल। कोरोना सेंपल टेस्टिंग के मामले में जब मेडिकल कॉलेज पर उंगली उठने लगी और कुछ बड़ी लापरवाही पकड़ी गई तो तय हुआ कि बिंदल को हटवाया जाए। स्थानीय स्तर से पहल भी हो गयी लेकिन बिंदल का मददगार बना ग्वालियर कनेक्शन। यह फिर नरेंद्र सिंह तोमर का हो या फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया या नरोत्तम मिश्रा या यशोधरा राजे में से कोई। इस कनेक्शन ने स्थानीय पहल को विफल करवा दिया। हां इसका फायदा डॉक्टर बिंदल के अलावा संपत फार्म में रह रहे डॉक्टर प्रदीप भार्गव को भी पूरा मिल रहा है जिनकी सलाह इन दिनों एमजीएम से जुड़े हर निर्णय में अहम होती है। अब आप पता कीजिए कि बिंदल और भार्गव का कनेक्शन क्या है_।
<————>
♦ _पुरुषोत्तम पाराशर यानी ज्योतिरादित्य सिंधिया के आरके मिगलानी। सिंधिया के सबसे विश्वस्त पाराशर को पिछले लोकसभा चुनाव में भी मुरैना से मैदान में लाने की मांग सिंधिया समर्थकों ने की थी लेकिन तब रामनिवास रावत ज्यादा वजनदार निकले और बात आई गई हो गयी। अब जबकि उपचुनाव की एक-एक सीट सिंधिया के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है पाराशर को जौरा से मैदान में लाने की अटकलें हैं। यहां से पहले सिंधिया के कट्टर समर्थक बनवारी लाल शर्मा विधायक थे_।
<————>
♦ _ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी यह लगने लगा है कि 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में उनके समर्थकों की नैया उनके अलावा दो ही लोग पार लगा सकते हैं। एक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और दूसरे संघ के क्षेत्रीय प्रचारक दीपक विस्पुते। दरअसल इस चुनाव में कांग्रेस से भाजपा में आए सिंधिया समर्थकों की हार जीत इस बात पर निर्भर करेगी कि भाजपा के लोग कितनी ईमानदारी से उनके लिए काम करते हैं। चुंकि सरकार बचाना शिवराज की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए खुद वे और भाजपा को हमेशा सत्ता में देखने वाला संघ का रोल भी इसमे अहम रहेगा। संघ इस बात की भी निगरानी रखेगा की कार्यकर्ता ईमानदारी से काम करें ताकि सरकार बची रहे। इस जरूरत ने शिवराज के साथ ही विस्पुते से भी सिंधिया ने संवाद बढ़ा रखा है_।
<————>
♦  __पहले जनसंघ फिर जनता पार्टी और फिर भाजपा, तीनों दौर में वीरेंद्र कुमार सकलेचा और सुंदरलाल पटवा की अदावत किसी से छुपी नहीं रही। जिससे जब मौका मिला उसने दूसरे को निपटाया। पटवा जिंदा रहते हुए अपने दत्तक पुत्र सुरेंद्र पटवा को मंत्री बनवा गए और अपने बलबूते पर राजनीति में स्थापित हुए सकलेचा के बेटे ओमप्रकाश सकलेचा कि राह रोकने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। अब पटवा इस दुनिया में नहीं है, सुरेंद्र पटवा गंभीर वित्तीय मामलों में गिरे हुए हैं और अदालतों के चक्कर लगा रहे हैं। ऐसी स्थिति में भाग्य इस बार चार बार के विधायक ओमप्रकाश सकलेचा का साथ देता नजर आ रहा है। मजबूत दिल्ली कनेक्शन भी इसमें मददगार हो सकता है।_
<————>
♦ _किस्मत हो तो प्रबल सिपाहा जैसी। शान से झाबुआ की कलेक्टरी कर रहे सिपाहा जितने चहेते पूर्व मुख्य सचिव एसआर मोहंती के थे, उतने ही वर्तमान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के भी। शिवराज सरकार के जाने और कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद वह मोहंती के कारण ही अपना पद बचा पाए थे अब मोहंती भले ही मुख्यसचिव नहीं हैं लेकिन मुख्य सचिव की हमदर्दी तो सिपाहा के साथ है।मोहंती जब इंदौर में कलेक्टर थे तब प्रबल उनके प्रोबेशनर थे और जब इकबाल सिंह बैंस भोपाल में कलेक्टर थे तब वह वहां अहम भूमिका में थे_।

*चलते चलते*

♦ _डीजीपी विवेक जौहरी ने काम में लापरवाही के चलते जिस डीएसपी पंकज दीक्षित को निलंबित कर दिया था, उन्हीं दीक्षित को मंत्री तुलसी सिलावट ने सांवेर का एसडीओपी बनवा लिया।_

♦ _संघ के प्रतिनिधि डॉक्टर निशांत खरे की मौजूदगी में कृष्ण मुरारी मोघे का एक अलग अंदाज में बिफरना क्या माना जाए ?_

<————–>

*अब बात मीडिया की*

_अपने कर्मचारियों के वेतन में 30% की कटौती करने और ब्यूरो दफ्तरों को खाली करने के बाद अब पत्रिका समूह ने इंदौर के सेंट्रल मॉल स्थित दफ्तर को भी किराए पर देने का इश्तिहार जारी कर दिया है। इसे क्या माना जाए ?__
_किसी समय बंसल न्यूज़ से ताल्लुक रखने वाले देवेंद्र चौहान भोजपुर न्यूज़ के नाम से एक नया रीजनल चैनल लाने की तैयारी में है_।
_भोपाल से आकर इंदौर में दैनिक भास्कर की रिपोर्टिंग टीम में काम करने वाली सृष्टि भट्ट की सेवाएं अब भास्कर को नहीं मिलेंगी_।
_तीन बहुत ही काबिल साथी सर्वज्ञ जैन, राजेंद्र गर्ग और जितेंद्र यादव अब पत्रिका समूह में नहीं हैं_।
  _समय का फेर है।भास्कर प्रबंधन के बेहद चहेते सीनियर फोटोजर्नलिस्ट ओपी सोनी अब दैनिक भास्कर में कॉन्ट्रेक्ट पर सेवाएं देंगे_।
_इस्माइल लहरी ने जब भास्कर छोड़ दिया था तब संकट के दौर में भास्कर का साथ देने वाले ख्यात कार्टूनिस्ट कुमार यानी गोविंद लाहोटी को प्रबंधन ने अलविदा कह दिया है_
__दैनिक भास्कर में अपनी लंबी यात्रा का सिलसिलेवार वर्णन करते हुए महेंद्र कुशवाह ने अब भास्कर से कोई नाता ना होने की जानकारी दी है।_

*╔════════╗*
*बस इतना ही*,
*जल्दी ही फिर*
*मिलते हैं*
*╚════════╝*

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑