इंदौर19 मई 2020

कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर इंदौर शहर में सम्पूर्ण लोक डाउन किया है। ऐसे में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस प्रशासन अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। ऐसे में सभी थाना क्षेत्रों में विशेष एहतियात बरते जा रहे है। सीएसपी निहित उपाध्याय के अनुसार उनके डिविजन के अंतर्गत आने वाले थाना परदेशीपुरा, हीरा नगर व बाणगंगा थाने क्षेत्र की कुछ काॅलोनियां जिसमे नंदानगर, कुलकर्णी भट्टा भागीरथपुरा, कुम्हार खाड़ी, गौरी नगर, बजरंग नगर शामिल है। इन काॅलोनियों में बड़े स्तर पर सेम्पिलिंग कराई है, जिसके कारण कोरोना के सक्रंमित मरीज भी सामने आए है। जिनकी तबीयत अधिक खराब है उन्हे अस्पतालों में एडमिट कर दिया है, वही कुछ लोगों को होम आईसोलेट भी किया गया है।
