सांसद शंकर लालवानी ग्रामीण क्षेत्रों के गेहूं खरीदी केंद्र पहुंचे, गेहूं खरीदी कुछ दिन और बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी
इंदौर के आसपास अन्नदाता किसान की मेहनत का ईश्वर ने खूब साथ दिया है। इंदौर जिले में गेहूं की बंपर फसल हुई है।
इंदौर के आसपास अन्नदाता किसान की मेहनत का ईश्वर ने खूब साथ दिया है। इंदौर जिले में गेहूं की बंपर फसल हुई है। इंदौर जिले में इस बार सरकार लगभग 2 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदेगी जो जबकि पिछले साल पिछले साल 80,000 मीट्रिक टन की खरीदी हुई थी। गेहू की बंपर पैदावार के कारण सांसद शंकर लालवानी ने खरीदी का समय 10 दिनों के लिए और बढ़ाने का आश्वासन दिया है और उन्होंने मुख्यमंत्री को इस विषय में चिट्ठी भी लिखी है।
सांसद शंकर लालवानी जितना शहर में सक्रिय नजर आते हैं उतना ही ग्रामीण क्षेत्र एवं किसानों के संपर्क में भी रहते हैं। सांसद आज सेमल्या चाऊ के गेहूं खरीदी केंद्र पर पहुंचे थे, इस खरीदी केंद्र को कांग्रेस सरकार ने बंद करवा दिया था और किसानों को 14 किलोमीटर दूर जाना फसल बेचने जाना पड़ता था जिसे लालवानी ने दोबारा शुरू करवाया है। सांसद के प्रयासों से गेहूं खरीदी के केंद्र भी 48 से बढ़ाकर 82 किए गए है जो लगभग दोगुने है। सांसद ने कहा कि ‘पिछली बार 22,000 किसानों से गेहूं खरीदे गए थे वहीं इस बार 32,000 से ज्यादा किसानों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है इसलिए मैंने गेहूं खरीदी केंद्र की संख्या बढ़ाने के लिए कहा था।’
किसानों ने सांसद से गेहूं की खरीदी कुछ दिनों के लिए बढ़ाने की मांग की थी जिस पर सांसद ने मुख्यमंत्री से बात कर 10 दिनों के लिए गेहूं की खरीदी बढ़ाने का आश्वासन दिया है। सांसद ने कहा कि ‘पूरे प्रदेश में 15 अप्रैल को खरीद शुरू हुई थी जबकि इंदौर के रेड जोन में होने के कारण 27 अप्रैल से खरीदी शुरू हुई है। इसलिए मैंने मुख्यमंत्री जी से खरीदी 10 दिनों के लिए आगे बढ़ाने की मांग की है। मैंने किसानों को कहा है कि हम सभी से गेहूं खरीदेंगे भले ही हमें समय बढ़ाना पड़े’
सरकार की ओर से रोजाना 3,000 से ज्यादा किसानों को मैसेज भेजा जा रहा है और गेहूं की बंपर पैदावार के कारण सोसायटी पर थोड़ी असुविधा भी हो रही है लेकिन सरकार की कोशिश बारिश के पहले पूरा गेहूं खरीदने की है।
गेंहू खरीदी केंद्रों पर पहले छोटे किसानों के गेहूं तोले जाते थे और बाद में बड़े किसानों का नंबर आता था लेकिन सांसद ने किसानों का माल जल्दी तौलने की व्यवस्था करने के लिए कहा था इसलिए इस बार बड़े तौलकांटे भी लगाए गए है। सांसद ने बारिश से गेहूं के बचाव के लिए तिरपाल और प्लास्टिक के इंतजाम करने का निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।
गेहूं की भारी पैदावार को देखते हुए सांसद ने वेयर हाउस के अलावा धर्मशाला, शेड एवं स्कूलों में भी गेहूं रखने की व्यवस्था की है। लॉकडाउन के कारण गेहूं खरीदी केंद्रों पर हम्मालों की कमी पड़ रही है इसलिए आसपास के क्षेत्रों से हम्मालों की व्यवस्था करने और जरुरी पास जारी करने के निर्देश भी सांसद ने दिए है ।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले