इंदौर 18 मई 2020

कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान लॉक डाउन / कफ्र्यू के चलते शहर में अनेक लोगों के सामने खाने का संकट हो गया है। ऐसे में इंदौर की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के विधायक संजय शुक्ला अपनी टीम के साथ मिलकर परिवारों को राशन सामग्री का वितरण घर- घर कर रहे हैं । मास्क व किट का उपयोग कर आज वार्ड क्रमांक 11,12,16 तथा 17 में फर्शी वाली गली,नवांकुर वाली गली,माता जी के मंदिर के पीछे,जामुन वाली गली,शिव मंदिर वाली गली भागीरथपूरा,न्यू राजा राम नगर, विशाल नगर, श्रद्धा धाम नगर, ई सेक्टर नंदबाग, रामनगर एवम् न्यू रामनगर में समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हर घर में राशन सामग्री वितरण की। इस कार्य में उनका साथ उनके प्रतिनिधि सर्वेश तिवारी बखूबी दे रहे हैं। विधायक प्रतिनिधि सर्वेश तिवारी अपने साथियों के साथ मिलकर घर घर जाकर पहले टोकन बाट रहे फिर राशन किट का वितरण विधायक संजय शुक्ला से करवा रहे है जिससे भीड़ एकत्रित न हो और सोशल डिस्टेन्स के पालन के साथ राशन भी वितरित हो जाये ।
