देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

जिला जेल की चारदीवारी में फटक नहीं पाया कोरोना अभी तक सिर्फ एक कैदी कोरोना पॉजिटिव निकला वह भी हुआ स्वास्थ्य , जेल का कुछ स्टाफ खुद भी ठहरा है खुली जेल में

इन्दौर। जहाँ देश, प्रदेश और शहर की जेलों में कोरोना ने अपने पैर पसार लिए हैं वहीं इन्दौर की जिला जेल अफ़सरों की सूझबूझ से इस आफ़त से अब तक बची हुई है।

Abhishek Raghuvanshi13 मई 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इन्दौर। जहाँ देश, प्रदेश और शहर की जेलों में कोरोना ने अपने पैर पसार लिए हैं वहीं इन्दौर की जिला जेल अफ़सरों की सूझबूझ से इस आफ़त से अब तक बची हुई है। जिला जेल में सौ महिला क़ैदियों सहित क्षमता से कहीं अधिक एक हज़ार क़ैदी हैं, लेकिन सभी सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए इस बीमारी से बचे हुए हैं।

एकमात्र कोरोना पॉज़िटिव
पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाज़ी के मामले में गिरफ़्तार मुजरिम सद्दाम एकमात्र कोरोना पॉज़िटिव निकला। जेल में आने के बाद संदिग्ध पाए जाने पर सद्दाम को तत्काल कोविड अस्पताल में भेज दिया गया, जहाँ से वो स्वस्थ होकर पाँच दिन पूर्व ही जेल लौटा है। नियमों के अनुसार सद्दाम को जेल में कोरन्टाईन कर रखा है। जिला जेल के चिकित्सक डॉ. रणजीत सिंह बोध और दो मेल नर्स सभी क़ैदियों के स्वास्थ्य पर नज़र रखते हैं।

खुली जेल में ठहरा है स्टॉफ़

जिला जेल परिसर में पिछले दिनों एक खुली जेल बनाई गई थी। इस खुली जेल में लगभग 10 वर्ष से अधिक सज़ा काट चुके क़ैदियों को रखा जाता है, लेकिन कोरोना में विशेष छूट के चलते इस खुली जेल में रहने वाले 12 क़ैदियों को 90 दिन की पैरोल पर भेज दिया गया है। ये क़ैदी यहाँ पर विशेष सुविधाओं के अंतर्गत सपरिवार रहते थे। अब खुली जेल के सभी कमरों में जेल स्टाफ़ को ठहरा दिया गया है। कोरोना के चलते यह स्टॉफ़ घर नहीं जा पा रहा है। इस समय जेल में वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा लगभग 50 कर्मचारियों का स्टॉफ़ है।

हर दूसरे दिन हो रही वीसी
मध्य प्रदेश में 130 सेंट्रल, जिला और उपजेल हैं। इन्दौर की जिला जेल प्रदेश की सबसे बड़ी जिला जेल है, जो अनेक जिलों की सेंट्रल जेलों से बड़ी है जहाँ अमूमन हज़ार क़ैदी एक समय में रहते हैं। प्रदेश के जेल महानिदेशक संजय चौधरी प्रत्येक दो दिनों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जेलों की व्यवस्था और संक्रमण रोकने के इंतज़ामों की चर्चा करते हैं।डीआईजी जेल संजय पांडे भी जेल गतिविधियों पर नज़र रखते हैं।

विशेष बैरक बनाएँ
जिला जेल के बैरक क्रमांक 3/2 को कोरोना संदिग्धों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। आमतौर पर खुले रहने वाले बैरक में आठ बाय आठ के अनेक कैबिन बना दिए गए हैं। मामूली रूप से अस्वस्थ दिखने वाले क़ैदियों को भी इन कैबिन में रखा जा रहा है।

अंदर-बाहर का स्टॉफ़ अलग-अलग
कोरोना संक्रमण नहीं फैले इस लिहाज़ से जिला जेल के स्टाफ़ को दो हिस्सों में विभाजित कर दिया गया है। जेल के भीतर ड्यूटी करने वाले स्टॉफ़ को बाहर परिसर या अन्य कार्यों की ड्यूटी नहीं दी जाती, इसी तरह बाहर के स्टॉफ़ को जेल के भीतर नहीं जाने दिया जाता। स्टॉफ़ को पीपीई किट, हाथों के लिए दस्ताने और कैप दिए जा रहे हैं।

छाया रहता है सन्नाटा!
आमतौर पर जेल में सिर्फ़ रविवार के दिन मेल-मुलाकात का दौर बन्द रहने की वजह से सन्नाटा छाया रहता है, लेकिन पिछले दिनों जेल मुख्यालय द्वारा मेल-मुलाकात पर 31 मई तक रोक की वजह से रोज़ाना ही सन्नाटा पसरा रहता है। क़ैदियों को दूसरी बैरकों में जाने की इजाज़त भी नहीं है। जेल के मध्य इलाके में स्थित फ़ोन सेवा को भी सोशल डेस्टिन्स की वज़ह से विकेन्द्रीकृत करते हुए सभी बैरक में शिफ्ट कर दिये गये हैं। 7 फ़ोन के माध्यम से क़ैदियों को अपने परिजनों से बात करने की सुविधा है।

हैंडवॉश की सुविधा
जिला जेल के सभी मुख्य पॉइंट्स पर हैंडवॉश के लिए सेनेटाइज़र रखे गए हैं। क़ैदियों को भी पर्याप्त मात्रा में साबुन उपलब्ध करवाएँ गए हैं और प्रत्येक बंदी को मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। कुछ एनजीओ ने क़ैदियों के लिए मास्क,आयुर्वेदिक काढ़ा आदि भी उपलब्ध करवाएँ हैं। जेल के सभी प्रमुख बैरकों एवं अन्य स्थानों को रोज़ाना सेनेटाइज़ किया जाता है। यह सिलसिला पिछले डेढ़ माह से चल रहा है। अभी तक कई मर्तबा सभी क़ैदियों की टेम्परेचर स्क्रीनिंग भी की जा चुकी है।

अस्पताल बैरक में तब्दील
जिला जेल परिसर आज़ाद नगर में स्थित अस्पताल को बैरक में तब्दील कर दिया गया है। जिला जैल में इन दिनों क्षमता से अधिक क़ैदी बंद हैं। जेल के लायब्रेरी वाले हिस्से में अस्पताल को स्थानांतरित कर दिया है।

बन्दियों की काउंसलिंग
जिला जेल अधीक्षक अदिति चतुर्वेदी और जेलर केके कुलश्रेष्ठ क़ैदियों की काउंसलिंग भी करते हैं। प्रदेश की कुछ जेलों में कोरोना संक्रमण फैलने की वजह से यहाँ के क़ैदियों के मन में भी भय व्याप्त रहता है। जेल अधिकारी इन्हें समझाते हैं कि सतर्कता में ही सुरक्षा है। पिछले दिनों जिला जेल में की गई बेहतर व्यवस्थाओं के चलते सभी क़ैदियों ने तालियाँ बजा कर जेल स्टॉफ़ का अभिनंदन किया था। क़ैदियों को विश्व स्वास्थ्य संगठन और जेल मुख्यालय की गाइडलाइन से भी अवगत करवाया जाता है।

कर्त्तव्य परायणता के चर्चे
जिला जेल के दो प्रमुख अफ़सरों के जज़्बे की चर्चा पूरे जेल महकमे में है। जिला जेल अधीक्षक अदिति चतुर्वेदी का विवाह कुछ माह पूर्व ही हुआ है, उसके बावजूद वे अधिकांश समय जेल में ही रहती हैं। इसी तरह जेलर केके कुलश्रेष्ठ ने अपने पिता के निधन के तीसरे ही दिन ड्यूटी जॉइन करके कर्त्तव्य को प्रमुखता दी है। जेल का अन्य स्टॉफ़ भी बग़ैर अवकाश के कार्य कर रहा है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑