देश में कोरोना के 75% मरीज 21-60 आयु के,इस वर्ग से वायरस फैलने का ज्यादा खतरा
(निखिल घनेकर)नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस (CoronaVirus) के कुल मामलों में से 41.8% केस केवल 21-40 आयु-वर्ग के हैं. जबकि 41 से 60 वर्ष की आयु के मरीजों का आंकड़ा कुल संख्या का 32 प्रतिशत है.
नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस (CoronaVirus) के कुल मामलों में से 41.8% केस केवल 21-40 आयु-वर्ग के हैं. जबकि 41 से 60 वर्ष की आयु के मरीजों का आंकड़ा कुल संख्या का 32 प्रतिशत है. 60 वर्ष के ऊपर के लोगों में कोरोना के केस 16.69% हैं. शेष बचे हुए 8.61% मरीज 0-20 आयु वर्ग के हैं.
सरकार ने पहली बार उम्र संबंधी आंकड़ा दिया
केंद्र सरकार ने शनिवार को पहली बार दैनिक प्रेस वार्ता के दौरान कोरोना वायरस के रोगियों का आंकड़ा आयु-वर्ग के हिसाब से जारी किया. शनिवार सुबह 9 बजे की प्रेस कॉफ्रेंस में सरकार ने बताया कि देश में कोरोना वायरस से 2902 लोग संक्रमित हैं. इनमें से 68 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 184 इलाज लोग के बाद ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं.इस डेटा को भी सरकार ने ऐज-प्रोफाइल के आधार पर शेयर किया. इसके अनुसार देश में 21-40 उम्र के कोरोना के 1,213 पॉजिटिव केस हैं. 41-60 साल की उम्र के 951 मामले और 60 और उससे अधिक उम्र के 484 लोग कोरोना वायरस से प्रभावित हैं.
कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा बुजुर्ग प्रभावित
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि अभी देश में 58 गंभीर मामले हैं, जिनमें से अधिकांश केरल, मध्य प्रदेश और दिल्ली से हैं. उन्होंने कहा कि जिन 68 लोगों की कोरोना वायरस से जान गई, उनमें ज्यादात्तर बुजुर्ग थे.
उन्होंने कहा, ‘मृत्यु दर के आंकड़ों के अनुसार, मरने वाले ज्यादात्तर लोगों की उम्र ज्यादा थी और वे लोग पहले से ही उच्च रक्तचाप, मधुमेह, गुर्दे की समस्या और हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे. इसलिए मैं एक बार फिर इस श्रेणी के लोगों से हमारे दिशानिर्देशों का पालन करने का अनुरोध करता हूं.’
भारत में नौजवानों की संख्या ज्यादा है
भारत की अगर अन्य देशों से तुलना की जाए तो यहां 15-60 वर्ष आयु वर्ग की आबादी अधिक है. 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, 29.5% भारतीय 0-15 आयु वर्ग के हैं. 62.5% 15-59 आयु वर्ग के और 8% 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के हैं. वहीं पिछले साल इसके विपरीत, इटली की आबादी का एक चौथाई भाग 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों का है. जबकि बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, चीन की भी बुजुर्ग आबादी 11% से ऊपर थी. Statista.com वेबसाइट के अनुसार, कोरोनो वायरस 50 से अधिक आयु वर्ग के 72% लोगों को संक्रमित करता है.
हालांकि, इसमें ध्यान देने वाली बात ये है कि इटली ने 3 अप्रैल तक 6.2 लाख लोगों का परीक्षण किया था, जबकि भारत ने अब तक 75,000 लोगों का ही परीक्षण किया है.
इस आयु वर्ग के लोग कोरोना के वाहक
लाइफ़कोर्स एपिडेमियोलॉजी के प्रोफेसर गिरिधर आर बाबू ने पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया से कहा, ’21-40 वर्ष की आयु वाले समूह सबसे अधिक कोरोना के वाहक हैं. वे काम से जुड़ी चीजों के लिए यात्रा कर रहे हैं. यही कारण है कि, उनकी गतिशीलता के आधार पर, ये हमारे द्वारा देखे गए मामलों का प्रारंभिक स्तर है और यह आश्चर्य की बात नहीं है. ये सिर्फ एक इन्फेक्शन हैं.’ बाबू ने कहा कि भारत में कोरोना से मौत का खतरा 60 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए ज्यादा है.
गिरिधर आर बाबू ने कहा, ‘हमें अब दो चीजों पर नजर रखनी होगी. पहला, संक्रमण 41-60 आयु वर्ग के लोगों में और 60 साल से ऊपर के लोगों में अगर बढ़ रहे हैं. इसके अलावा, हमें यह समझना चाहिए कि कोरोना की अभी तक कोई भी प्रतिरक्षा नहीं है.’
ये भी पढ़ें: कोरोना: 8 अप्रैल को PM मोदी के साथ चर्चा में शामिल नहीं होगी TMC, बताई ये वजह
ये भी पढ़ें: मुरैना में 1500 लोग मृत्युभोज में हुए शामिल, जांच में 12 निकले कोरोना पॉजिटिव

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Businessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 36 मिनट पहले
Businessजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरी 1 घंटा पहले
Health & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 2 घंटे पहले
TechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 4 घंटे पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 9 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 9 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 10 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 10 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 5 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 5 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 5 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 5 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 8 दिन पहले
MadhyaPradeshअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले