देश की बात, आपके शहर से
नगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

नगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बनायें अलग-अलग कार्ययोजना मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की जल प्रबंधन और जल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा प्रदेश के कम वर्षा वाले 12 जिलों के कलेक्टर्स से वीडियो कांफ्रेंसिंग से की बात हर संभव तरीके से जल का करें समुचित प्रबंधन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को प्रदेश के सभी नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जल प्रबंधन एवं वर्तमान जल आपूर्ति व्यवस्था के लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना की समीक्षा की।

Abhishek Raghuvanshi24 नवंबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बनायें अलग-अलग कार्ययोजना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की जल प्रबंधन और जल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा

प्रदेश के कम वर्षा वाले 12 जिलों के कलेक्टर्स से वीडियो कांफ्रेंसिंग से की बात

हर संभव तरीके से जल का करें समुचित प्रबंधन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को प्रदेश के सभी नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जल प्रबंधन एवं वर्तमान जल आपूर्ति व्यवस्था के लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मनुष्य हों या मवेशी, जल सबकी जरूरत है, इसलिए हर संभव तरीके से सबके लिए जल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए वर्तमान में उपलब्ध जल का बेहतर से बेहतर प्रबंधन करें, ताकि सबको पानी मिले। मुख्यमंत्री ने कहा जहां पानी उपलब्ध है वहां बिना किसी बाधा के जल आपूर्ति की जाए और जहां पानी की कमी है, वहां जल उपलब्धता के लिए दीर्घकालिक व्यवस्थाएं (स्थायी समाधान) की जाएं। उन्होंने कहा कि जल अभाव वाले क्षेत्रों में टैंकर्स से जलापूर्ति, नलकूप खनन और जल संचयन के अतिरिक्त संसाधन भी विकसित किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल अभाव क्षेत्रों में यदि प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने की आवश्यकता हो, तो वह भी करें।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के कम वर्षा से प्रभावित जिलों आलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, इन्दौर, शाजापुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांर्ढुना के कलेक्टर्स से सीधी बात कर वर्तमान में जल आपूर्ति व्यवस्था एवं आगामी कार्य योजना की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इन सभी कलेक्टर्स को अपने-अपने जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सहज जल प्रबंधन एवं पेयजल आपूर्ति के लिए पृथक-पृथक कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि समूह जल प्रदाय योजनाओं को और भी सुदृढ़ किया जाए। जहां आवश्यकता है, वहां नवीन नलकूल खनन की अनुमति दे दी जाएगी। कलेक्टर्स शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विशेष ध्यान देकर समुचित जल आपूर्ति सुनिश्चित करें।

प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में जल प्रबंधन के लिए 165.95 करोड़ रुपए की कार्ययोजना तैयार

बैठक में अपर मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवास विभाग श्री संजय दुबे ने बताया कि प्रदेश में कुल 413 नगरीय निकाय हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में समुचित जल प्रबंधन एवं जल आपूर्ति के लिए 165.95 करोड़ रुपए की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। नगरीय निकायों को 30 जून 2027 तक समूचित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए समुचित निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। नगरीय निकायों को कहा गया है कि सभी विभागों के प्रयासों के उपरांत भी यदि जल संकट की ‍स्थिति निर्मित होती है, तो जल परिवहन करने के लिए सबसे पहले निकाय के जल स्रोतों या अधिगृहित जल स्रोतों तथा निकाय के टैंकर्स का ही उपयोग किया जाए। साथ ही पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यदि छोटे-छोटे कामों की आवश्यकता है, तो उन्हें तत्काल पूरा कर लिया जाए। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 126 नगरीय निकायों में पहले से निर्माणाधीन जल प्रदाय योजनाएं मार्च 2027 तक पूरी हो जाएंगी, इससे वहां नियमित रूप से जल प्रदाय सुनिश्चित हो जाएगा।

प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में जल प्रबंधन के लिए तैयार है 187 करोड़ रुपए की कार्ययोजना

बैठक में अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती दीपाली रस्तोगी ने बताया कि प्रदेश के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में जल प्रबंधन के लिए 187 करोड़ रुपए से अधिक की एक व्यापक कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 65 हजार से अधिक हैंड पम्प्स, राइजर पाइप्स, बोरवेल सहित समूह जल प्रदाय योजनाओं के माध्यम से जल आपूर्ति की जा रही है। शासन से नवीन नलकूप खनन की अनुमति जारी होने पर संबंधित वांछित जिलों में नवीन नलकूप खनन किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में जल प्रबंधन एवं पेयजल आपूर्ति व्यवस्थापन से जुड़े करीब एक लाख काम प्रगतिरत हैं।

बैठक में सभी कलेक्टर्स ने वीसी के जरिए अपने-अपने जिलों में जल प्रबंधन के लिए किए जा रहे समन्वित प्रयासों एवं नवाचारों की जानकारी दी। बताया गया कि कम वर्षा वाले जिलों में जनजागृति लाने के विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जल दूत भी बनाए जा रहे हैं। अत्यंत जरूरी होने पर जल संरक्षण अधिनियम के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है, ताकि जल का संचयन हो सके।
इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर से वचुअर्ली तथा मंत्रालय में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, इंदौर के महापौर श्री पुष्पमित्र भार्गव, मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) श्री नीरज मंडलोई, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) श्री सुखबीर सिंह, प्रमुख सचिव पीएचई सहित अन्य प्रमुख सचिव, सचिव एवं दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
इस बैठक में कलेक्टर कार्यालय इंदौर स्थित एनआईसी कक्ष से कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, विधायक श्री महेंद्र हार्डिया तथा श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, महापौर परिषद के सदस्य श्री अभिषेक शर्मा बबलू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिलIndoreइंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिल 1 दिन पहलेहजारों रहवासियों का मकान बनाने का सपना पूरा होगा-डाटा फॉर्म नक्शा मंजूरी शुरूIndoreहजारों रहवासियों का मकान बनाने का सपना पूरा होगा-डाटा फॉर्म नक्शा मंजूरी शुरू 10 दिन पहलेअखाड़े ने इंद्रदेव से छीना महामंडलेश्वर पद, महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केसMadhyaPradeshअखाड़े ने इंद्रदेव से छीना महामंडलेश्वर पद, महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केस 11 दिन पहलेगिर गाय राधा ने उज्जैन में 19.760 लीटर दूध से बनाया रिकार्डMadhyaPradeshगिर गाय राधा ने उज्जैन में 19.760 लीटर दूध से बनाया रिकार्ड 17 दिन पहलेइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जानIndoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 19 दिन पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 27 दिन पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 27 दिन पहलेमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रणMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 29 दिन पहले
10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केसIndia News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 5 घंटे पहलेइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटाIndoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 5 घंटे पहलेचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर ​पकड़ायाIndoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर ​पकड़ाया 5 घंटे पहले‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्दIndore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 5 घंटे पहलेगर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपएIndoreगर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपए 5 घंटे पहलेसंतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreसंतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 घंटे पहलेप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृतिIndoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 5 घंटे पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गएIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 5 घंटे पहले
इंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सीलIndoreइंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सील 6 दिन पहलेविवाहिता महिलाओं से दुष्कर्म, एफआईआर दर्जIndoreविवाहिता महिलाओं से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज 6 दिन पहलेइंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, केस दर्जIndoreइंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, केस दर्ज 6 दिन पहलेइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतेंIndoreइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतें 6 दिन पहलेइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलींIndoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 6 दिन पहलेइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमेंIndoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 6 दिन पहलेआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देशIndoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 6 दिन पहलेनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयतIndoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 7 दिन पहले
↑